Rajasthan: लाल डायरी के बाद अब महेश जोशी-राजेंद्र गुढ़ा आमने-सामने, बात नार्को टेस्ट तक जा पहुंची
Lal diary Rajasthan: राजस्थान में बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा का मामला सुर्खियों में है। अब राजेंद्र गढ़ा व महेश जोशी आमने-सामने हैं। मामला लाल डायरी से होता हुआ मानहानि केस व नार्को टेस्ट तक पहुंच गया है।
Rajendra Gudha vs Mahesh Joshi: राजस्थान की सियासत में इन दिनों राजेंद्र गुढ़ा व लाल डायरी सुर्खियों में है। लाल डायरी से होता हुआ यह मामला अब नार्को टेस्ट तक पहुंच गया। बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा व जलदाय मंत्री महेश जोशी आमने-सामने हैं।

मंत्रीमंडल से हटाए जाने के बाद राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने अशोक गहलोत सरकार के कई मंत्रियों को रेप का आरोपी तक कह डाला। मंत्री महेश जोशी का भी नाम लिया। जयपुर के सुसाइड केस में भी उन पर बोला। ऐसे में अब महेश जोशी ने भी राजेंद्र गुढ़ा पर निशाना साधा है।
Recommended Video
माफी मांगें वरना गुढ़ा के खिलाफ करूंगा केस-महेश जोशी
मीडिया से बातचीत में महेश जोशी ने कहा कि वे राजेंद्र गुढ़ा के खिलाफ मानहानि का केस करेंगे। इसके लिए विधिक राय ले रहे हैं। अगर गुढ़ा ने अपने बयान पर उनसे माफी मांग ले तो वे उन्हें माफ कर सकते हैं। वरना जेल भिजवाएंगे।
महेश जोशी ने यह भी कहा कि वे नार्को टेस्ट करवाने को तैयार हैं। गुढ़ा जिस लाल डायरी की बात कर रहे हैं। वो लाल डायरी नहीं बल्कि लाल पोथी थी, अगर उसमें कुछ था तो उसे सार्वजनिक करना चाहिए था।
मैं अपने बयान पर अटल, नार्को टेस्ट कराएं जोशी-राजेद्र गुढ़ा
महेश जोशी के बयान के बाद राजेंद्र गुढ़ा की भी प्रतिक्रिया आई। उन्होंने कहा कि वे अपने बयान पर कायम हैं। जोशी अगर उनके खिलाफ मानहानि का केस करना चाहते हैं तो कर सकते हैं।
गुढ़ा बोले कि जोशी को नार्को टेस्ट करवाना चाहिए। अगर वे निर्दोष साबित होते हैं तो मैं हमेशा के लिए राजनीति छोड़ दूंगा। मैंने तो कहा था कि महेश जोशी का नाम लेकर जयपुर में एक व्यक्ति ने सुसाइड कर लिया। कोई कार्रवाई नहीं हुई। मैं वो लाल डायरी राजस्थान विधानसभा के पटल पर रखना चाहता था, मगर कांग्रेस के मंत्रियों ने वो डायरी छीन ली।












Click it and Unblock the Notifications