Rajasthan News: उज्जवला गैस योजना की सब्सिडी मिली क्या ? आखिरी तारीख का हो गया ऐलान

Rajasthan News: राजस्थान में अगर आपके पास उज्जवला योजना का गैस कनेक्शन है तो जरा अपने बैंक का अकाउंट एक बार चैक कर लिजिए। कहीं आपके बैंक खाते में सब्सिडी आ रही है ना। अगर आपकों सब्सिडी की राशि नहीं मिल रही है तो आपकों यह सावधानी जरूर बरतनी पड़ेगी।

केंद्र सरकार ने उज्जवला योजना के तहत राजस्थान सहित देशभर में गरीब परिवारों की महिलाओं को चुल्हे की धुएं से राहत देते हुए करोड़ों गैस कनेक्शन जारी किए। इन गरीब परिवारों को कम दामों में गैस सिलेंडर मिले इसके लिए सब्सिडी भी दी जा रही है।

kyc-will-be-done-till-may-15-in-ujjwala-gas-scheme-in-rajasthan-subsidy-will-not-be-available

लेकिन राजस्थान में कई परिवारों की जरा सी चूक की वजह से बैंक खातों में सब्सिडी नहीं मिल है या फिर 15 मई से पहले यह प्रक्रिया पूरी नहीं की तो सब्सिडी मिलने में बाधा भी खड़ी हो सकती है।

राजस्थान में गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर आ रही है। अगर आपके पास गैस कनेक्शन है और आप सब्सिडी लेना चाहते हैं तो आपको 15 मई तक आपकों भी केवाईसी वैरिफिकेशन कराना आवश्यक होगा। अगर ऐसा नहीं कराया तो आपको सब्सिडी नहीं मिलेगी।

आपको बता दें केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से एक आदेश जारी किया गया है। जिसमें केवाईसी की प्रक्रिया पूरे करने के लिए 15 मई तक का समय दिया गया है।

केंद्र सरकार की ओर से उज्जवला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन दिये जा रहे हैं। वहीं उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन पाने वालों को घरेलू गैस उपभोक्ताओं को सब्सिडी दी जाती है। लेकिन अब मंत्रालय की ओर से उपभोक्ताओं की केवाईसी कराने के लिए गैस वितरन कंपनियों को आदेश जारी किये गए हैं।

केवाईसी कराने की आखिरी तारीख पहले 31 दिसंबर थी। लेकिन ज्यादातर उपभोक्ताओं ने इस प्रक्रिया को पूरा नहीं किया तो इसकी आखिरी तारीख बढ़ा कर 31 मार्च किया गया था। हालांकि इसके बाद भी प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी।

उज्जवला योजना के ज्यादातर कनेक्शन ग्रामीण इलाकों में हैं और वह इस काम को तवज्जो के साथ नहीं करवा रहे हैं। वहीं मंत्रालय ने 31 मार्च के बाद इसकी तारीख 15 मई तक बढ़ा दी थी। यानी अब दो हफ्ते का समय शेष बता है और समय रहते आपकों केवाईसी पूरी करवानी होगी।

ऐसे करवा सकते है केवाईसी

आपको बता दें ई-केवाईसी का यह काम गैस एजेंसी के कार्यालय में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक करवा सकते हैं। भारत सरकार के तेल और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निर्देशानुसार सब्सिडी प्राप्त गैस की कीमतों पर सब्सिडी प्राप्त करने वाले उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया गया है।

बता दें केवाईसी प्रक्रिया के लिए उपभोक्ता के पास आधार कार्ड रहना जरूरी है, क्योंकि बायोमेट्रिक मशीन पर आधार कार्ड के नंबरों से मिलान करने के बाद अंगूठा लगाना पड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+