Rajasthan: किरोड़ी लाल मीणा इस्तीफा वापस लेंगे या नहीं? पत्नी गोलमा देवी ने कर दिया खुलासा
राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार में कृषि व ग्रामीण विकास मंत्री किरोड़ी लाल मीणा अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं, जिसकी जयपुर से लेकर दिल्ली में चर्चा हो रही है।
सवाई माधोपुर विधायक बने कैबिनेट पद पाने वाले किरोड़ी लाल मीणा ने लोकसभा चुनाव में दौसा में भाजपा की हार की वजह से इस्तीफा दिया है। अब इस्तीफा वापस लेंगे या नहीं? इसकी सियासी गलियारों में खूब बातें हो रही हैं, मगर किरोड़ी लाल मीणा की पत्नी गोलमा देवी ने पूरी स्थिति स्पष्ट कर दी है।

मीडिया से बातचीत में गोलमा देवी कहती हैं कि ऐसा नहीं हैं कि डॉक्टर साहब (किरोड़ी लाल मीणा) ने पहली बार इस्तीफा दिया है। भजनलाल शर्मा से पहले वसुंधरा राजे सरकार में भी इस्तीफा दे चुके हैं।
किरोड़ी लाल मीणा ने तब भी इस्तीफा वापस नहीं लिया था। अब नहीं लेंगे। गोलमा देवी आगे कहती हैं कि किरोड़ी लाल मीणा को पद की कोई लालसा नहीं हैं। उन्होंने बस अपना जो बयान दिया था। उसे पूरा किया है।
किरोड़ी लाल मीणा ने लोकसभा चुनाव 2024 में चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि उनके प्रभाव वाले संसदीय क्षेत्र दौसा में अगर भाजपा हार गई तो वे अपने पद से इस्तीफा देंगे। चुनाव में भाजपा के कन्हैयालाल हार गए तो किरोड़ी लाल मीणा ने इस्तीफा दे दिया।
उल्लेखनीय है कि 4 जून को चुनाव परिणाम आते ही किरोड़ी लाल मीणा ने सोशल मीडिया पर 'प्राण जाए पर वचन ना जाए' लिखकर इस्तीफे का संकेत दे दिया था। फिर सरकारी गाड़ी, कार्यालय और कार्यक्रमों से दूरी बना ली थी।
चुनाव परिणाम के सप्ताह भर बाद ही किरोड़ी लाल मीणा ने इस्तीफा सीएम भजनलाल शर्मा को भेज दिया था, जिसे उन्होंने स्वीकार नहीं किया और 20 दिन बाद किरोड़ी लाल मीणा के इस्तीफा की बात सार्वजनिक हो गई। फिर भाजपा आलाकमान ने किरोड़ी लाल मीणा को दिल्ली बुलाया। आलाकमान के सामने भी वे अपने इस्तीफे पर अडिग रहे।












Click it and Unblock the Notifications