राजस्थान में किरोड़ी लाल मीना का इस्तीफा, वसुंधरा राजे को लेकर बोले राजेंद्र राठौड़

Rajasthan News: राजस्थान में भजनलाल सरकार के बजट को लेकर भाजपा नेताओं के साथ-साथ आमजन की अलग अलग राय और दावे किए जा रहे है। अब बजट पर पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने भी बजट को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और वित्त मंत्री दीया कुमारी की तारीफ में कसीदें पढ़े है।

राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि विधानसभा में बुधवार को जो बजट वित्त मंत्री दीया कुमारी ने पेश किया वो ऐतिहासिक है। यह राजस्थान केे विकास की दिशा बड़ा कदम है।

वहीं किरोड़ी लाल मीना के मंत्री पद के इस्तीफे को लेकर राठौड़ ने कहा कि किरोड़ी लाल मीना प्रदेश के किसानों की जरूरत है। मेरी मुख्यमंत्री भजनलाल से उनसे अपील है कि उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जाए।

kirori-lal-meena-resigns-in-rajasthan-rajendra-rathore-speaks-about-vasundhara-raje

इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री राजे के विधानसभा से अनुपस्थित रहने के सवालों पर कहा कि वह अपने निजी कार्यों से नहीं आ पाए है।

दरअसल पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ आज जोधपुर पहुंचे जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और समाज के लोगों से मुलाकात की, वहीं बुधवार को विधानसभा में पेश किए गए बजट को ऐतिहासिक बताते हुए इसे विकसित राजस्थान की दिशा में कदम बताया।

पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि वह पिछले 35 सालों से बजट के साक्षी रहे हैं लेकिन जिस तरह से इस बार मुख्यमंत्री भजनलाल के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की ओर से वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बजट पेश किया है वह निश्चित रूप से हर वर्ग को राहत देने वाला है।

उन्होंने बजट में की गई विभिन्न घोषणाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इस बजट में किसान, युवा, महिला, आर्थिक पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, जनजाति सहित सभी वर्गों का विशेष ध्यान रखा गया है और कई जनकल्याणकारी घोषणा की गई है।

उन्होंने कहा कि बजट एक पवित्र दस्तावेज होता है और इसमें की गई घोषणाओं को निश्चित रूप से पूरा किया जाएगा। 35 साल बाद दर्शन दीर्घा में बैठकर बजट देखने के सवाल पर राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल के आग्रह वह विधानसभा में बजट सुनने पहुंचे थे।

उन्होंने कहा कि इतने लंबे समय तक विधानसभा रहने के बाद हार का स्वाद चखना भी कई अनुभवों से भरा रहा , लेकिन उन्होंने डोटासरा की ओर से राजेंद्र राठौड़ की कमी खलने की बात पर उनका आभार जताया।

बजट सत्र के दौरान कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के अनुपस्थिति के सवाल पर राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि किरोड़ी लाल मीणा अनुभवी नेता हैं और लोकसभा चुनाव से पहले दिए गए अपने वचन को निभाते हुए अपना इस्तीफा दिया है।

उन्होंने कहा कि हम सभी ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जाए और किरोड़ीलाल मीणा से भी हम आग्रह करेंगे कि वह अपने स्थिति को वापस ले। मीणा प्रदेश के किसानों की आवश्यकता है।

विधानसभा में मीणा और राजे की अनुपस्थिति के सवाल पर राठौड़ ने कहा कि वह निजी कार्यों में व्यस्त होने के कारण वह उपस्थित नहीं हो सके।

प्रदेश में होने वाले उपचुनाव में देवली उनियारा की जिम्मेदारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह पार्टी के सामान्य कार्यकर्ता है और पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उसका निर्वहन करेंगे।

भविष्य में उनकी भूमिका के सवाल पर राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि अब उन्हें अपनी भूमिका तय करने का कोई अधिकार नहीं है पार्टी जो भी रहेगी वह काम करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+