Rajasthan: किरोड़ी लाल मीना का इस्तीफे के बाद छलका दर्द, आरक्षण को लेकर किया वादा

Kirodi Lal Meena Rajasthan News: राजस्थान में एक बार फिर से डॉक्टर किरोड़ी लाल मीना के बयान से सियासी चर्चाएं तेज हो गई। डॉक्टर किरोड़ी लाल मीना ने आज अपने इस्तीफा देने को लेकर बड़ी वजह बताते हुए समाज के आरक्षण को लेकर बड़ा बयान दे दिया।

डॉक्टर किरोड़ी लाल मीना ने आज दौसा में मीना हाईकोर्ट में मंच को सम्बोधित करते हुए कहा कि मैने मंत्री पद को ठोकर इसलिए मार दी कि जहां में 45 सालों से सेवा कर रहा हूं, उन लोगों ने मेरी बात को नहीं रखा, इसलिए मंत्री पद को भी ठोकर मार दी।

डॉक्टर किरोड़ी लाल ने आरक्षण को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि चुनावों से पहले लोग कहते थे कि मोदी आएगा तो आरक्षण खत्म कर देगा लेकिन मोदी तो आ गया, मैं यहां खड़ा हूं आपसे वादा करता हूं कि आरक्षण के नाम पर पत्ता तक नहीं हिलने दूंगा यह मेरी जिम्मेदारी है।

kirori-lal-meena-expressed-his-pain-after-his-resignation-made-a-promise-regarding-reservation

जब आरक्षण का फायदा किरोड़ी लाल मीणा उसका भाई और उसका भतीजा ले चुका है तो अब उनको आरक्षण का फायदा नहीं मिले बल्कि आरक्षण का फायदा उन लोगों को मिले जिन्हें आरक्षण का लाभ आज तक भी नहीं मिला हो सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में भी यही कहा है ।

क्रीमी लेयर को परिभाषित करते हुए डॉक्टर किरोडी लाल मीणा ने आज नांगल राजावतान के मीणा हाईकोर्ट में कहा कि जब दूध को गर्म करने के बाद उसके ऊपर जो क्रीम आ जाती है यानी मलाई उसे क्रीम की लेयर कहा जाता है और आरक्षण के नाम पर कुछ लोग मलाई खा रहे हैं। वह लोग नहीं चाहते कि अब आरक्षित जाति की किसी गरीब लोगों को उसका फायदा मिले इसलिए वह लोग इसका विरोध कर रहे हैं।

अब अब रही बात आरक्षण की तो किरोड़ी लाल मीणा ने कहा है कि मैं पपलाज माता, मेरी मां की कसम खाकर कहता हूं कि आरक्षण के साथ किसी भी तरह की कोई छेड़छाड़ नहीं होगी।

इस बात का विश्वास रखो क्योंकि यह बात डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा नांगल हाईकोर्ट में कह कर जा रहा है। डॉक्टर मीना ने कहा कि पढ़े-लिखे बच्चों सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षण पर क्या फैसला दिया है।

एक बार उसे गौर से पढ़ों सबसे बड़ी और देखने वाली बात इस मामले में यह है कि यह वही लोग हैं जो चुनाव से पहले आरक्षण खत्म करने की बात कर रहे थे।

अब सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद भी यह आरक्षण खत्म करने की बात कर रहे हैं क्योंकि अब क्रीमी लेयर को फायदा नहीं मिलेगा ऐसा सुप्रीम कोर्ट ने कहा है । डॉक्टर मीना ने कहा कि मैं हनुमान जी नहीं वरना आपको अपना सीना चीर के भी दिखता कि आरक्षण के साथ कोई भी छेड़खानी नहीं कर सकता ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+