LokSabha Election: कांग्रेस को मंत्री किरोड़ी लाल मीना ने दी इतनी बड़ी चुनौती, हिल गई कांग्रेसी नेताओं की जमीन
Rajasthan News: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस और भाजपा ने हुंकार भर दी है। आज जयपुर के प्रदेश भाजपा कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक हुई तो कांग्रेस की दौसा में ।
कांग्रेस की दौसा में हुए कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में राजस्थान प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा ने लोकसभा चुनावों में जीत के लिए कांग्रेसियों में जान फूंकने की कोशिश की ।

तो उधर भाजपा ने एक बार फिर से राजस्थान की 25 सीटों पर हैट्रिक मारने का मास्टर प्लान तैयार कर चुनावी शंखनाद एक दिन पहले ही केंद्रीय मंत्री और भाजपा के चाणक्य अमित शाह ने कर दिया।
कांग्रेक के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने जब कहा कि इस बार लोकसभा चुनावों में कांग्रेस जरूर सेंधमारी करेगी तो भाजपा के कद्दावर नेता और कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीना ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कह दिया कि वो राजस्थान में सिर्फ दौसा सीट जीतकर दिखा दे।
दरअसल किरोड़ी लाल मीना का दौसा गृह जिला है। दौसा जिले में ही किरोडी लाल मीना पैदा हुए है। और पिछले कई सालों से दौसा से विधायक और सांसद रह चुके है। इनके साथ इनकी पत्नी गोलमा देवी भी विधायक और मंत्री रह चुकी है।
और आज इसी दौसा की धरती पर कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी से लेकर प्रदेशाध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के साथ कई नेता भाजपा पर जमकर गरज रहे थे।
हर किसी ने इसी सीट से लोकसभा चुनाव जीत कर संसद का रास्ता सुगम बनाने के दावे ठोके है।
लेकिन अब इन सभी कांग्रेसी नेताओं के दावों पर कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीना ने खुली चुनौती देकर बोलती बंद कर दी है।
दरअसल दौसा लोकसभा सीट में आठ विधानसभा सीटें आती है,जिनमें दौसा जिले की पांच विधानसभा सीटें दौसा,लालसोट,बांदीकुई,महुवा,सिकराय, जयपुर जिले की दो विधानसभा(बस्सी,चाकसू) व अलवर जिले की एक विधानसभा(थानागाजी)आती है।
और इन विधानसभा सीटों पर डॉक्टर किरोड़ी लाल मीना की काफी मजबूत पकड़ है। और इसी वजह से आज मंत्री किरोड़ी लाल मीना ने कांग्रेस को सीधी चुनौती दे दी है कि राजस्थान की 25 सीटें जीतना तो बहूत दूर है सिर्फ एक दौसा सीट जीत कर बता दे।












Click it and Unblock the Notifications