Khatu Shyam Mela 2023: श्रदालु 12 KM तक पैदल चलकर 15 सैकंड कर सकेंगे बाबा श्याम के दर्शन
हारे का सहारा बाबा श्याम का फाल्गुन लक्खी मेला 22 फरवरी 2023 से शुरू होगा, जो दस दिन तक चलेगा। Khatu Mela 2023 में कई नई व्यवस्थाएं की गई हैं। इस बार एक दिन में 15 लाख श्रदालु बाबा श्याम के दर्शन कर सकेंगे।

KhatuShyamji Mela History in Hindi: राजस्थान के सीकर जिले के खाटू कस्बे में खाटूश्यामजी का फाल्गुन लक्खी मेला 22 फरवरी 2023 से शुरू होगा। खाटू मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। इस बार की सबसे खास बात यह है कि मंदिर विस्तार की वजह श्याम भक्त 30 दूर से बाबा श्याम के दर्शन कर सकेंगे। हालांकि इससे पहले श्याम भक्तों को करीब 12 किलोमीटर का सफर पैदल तय करना होगा। तब जाकर वो श्याम दरबार में पहुंच सकेंगे।

खाटू मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
खाटूश्यामजी मेला 2023 में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चप्पे चप्पे पर पुलिसकर्मियों व महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पूरा मेला परिसर 300 सीसीटीवी कैमरों की जद में रहेगा। राजस्थान पुलिस के 400 जवान तैनात किए गए हैं। इनके अलावा मंदिर कमेटी के निजी सुरक्षाकर्मी, होमगार्ड, एटीएस व एसओजी की टीमें भी लगाई हैं।

शाम को खोले बाबा श्याम के पट
हारे का सहारा, लखदातार, शीश का दानी व दुनियाभर पूजे जाने वाले बाबा श्याम के पट 21 फरवरी 2023 को शाम पांच बजे से खोल दिए गए हैं। इससे पहले बाबा श्याम के श्रृंगार के लिए 20 फरवरी के मध्य रात्रि को पट बंद कर दिए गए थे। श्री श्याम मंदिर कमेट अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि मंदिर के पट 21 फरवरी की शाम से खोल दिए हैं। बाबा श्याम का दरबार आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

खाटू मेला 2023 में इस रूट से पहुंच सकेंगे श्याम दरबार
- इस बार के खाटू मेला में श्याम भक्तों के मंदिर तक पहुंचने के रास्ते में थोड़ा बदलाव किया गया है।
- श्याम भक्त सबसे पहले रींगस रोड पर नगरपालिका के सामने से गुणगान नगर के रास्ते से मुख्य प्रवेश मार्ग से जाएंगे।
- इसके बाद श्याम भक्त खटीकान मोहल्ला से केरपुरा और फिर लामिया तिराहे के पास से चारण मैदान में बने जिगजैग से होते हुए जाएंगे।
- फिर लखदातार मैदान में बने जिगजैग को पार करते हुए मोक्षधाम से कुमावत कषि फार्म होते हुए जाएंगे।
- श्याम भक्तों को श्याम बगीची के पास मुख्य मेला मैदान में से सीधी लाइनों में प्रवेश कर मंदिर तक जाना होगा।
- इस रूट पर चारण मैदान का उपयोग तभी होगा जब भीड़ का दबाव बढ़ेगा।

खाटू मेला 2023 में चिकित्सा सुविधा
खाटूश्यामजी के फाल्गुन मेले में चिकित्सा विभाग के 324 डॉक्टरों व नर्सिंग स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें आयुर्वेद, यूनानी चिकित्सक, एलोपैथी, जीएनएम, एएनएम, सीएचओ, एनओ, एलएचवी, एलटी आदि शामिल हैं।

खाटू मेले की कुछ खास बातें
- मेले में पहले बाबा श्याम के दर्शन तीन से पांच सैकंड हुआ करते थे। अब 15 सैकंड तक दर्शन कर सकेंगे।
- इस बार ऐसी व्यवस्था की गई है कि 60 हजार श्याम भक्त हर घंटे दर्शन कर सकेंगे।
- श्याम भक्त 16 लाइनों से होकर बाबा के दरबार तक पहुंचेंगे।

खाटू मेले में सेक्टर वाइज व्यवस्था
- सेक्टर-1 श्रीश्याम मंदिर परिसर में मेला मजिस्ट्रेट का क्रंट्रोल रूम होगा। मंदिर निकासी मार्ग, मेला पार्किंग
- सेक्टर-2 मंदिर के पास मुख्य मेला मैदान से लखदातार ग्राउंड तक का पूरा एरिया।
- सेक्टर-3 लामियां तिराहा क्षेत्र व लखदातार ग्राउंड।
- सेक्टर-4 चारण खेत से केरपुरा तिराहा होते हुए रींगस रोड तक सम्पूर्ण डायवर्जन

सेक्टर-5
- पावर ग्रिड, लखदातार मैदान रोड से खाटूश्याम विकास सोसायटी, श्याम कुंड, कबुतर चौक, रींगस रोड से तोरणद्वार, मंढा चौराहा बस स्टैण्ड तक का खाटू शहर का मध्य भाग।
- सेक्टर-6 अलोदा तिराह, दांता रोड, पीडब्ल्यूडी चौकी, मंदिर के पीछे पुलिस थाने के आस-पास का क्षेत्र, अलोदा सड़क से दांता सड़क तक का सम्पूर्ण वाहन निर्गमन इलाका।
- सेक्टर-7 यातायात पार्किंग एवं मंढा-खाटू सड़क से रींगस-खाटू सड़क व खाटू-पलसाना के मध्य का सम्पूर्ण यातायात पार्किंग क्षेत्र
- सेक्टर-8 रींगस-खाटू मार्ग, मंढा मोड से सरगोठ एवं सम्पूर्ण रींगस कस्बा।












Click it and Unblock the Notifications