Khap Panchayat Rajasthan : राजस्थान के ये परिवार भोग रहे खाप का पाप, इलाज व बच्चों की पढ़ाई पर पाबंदी

Khap Panchayat Rajasthan : राजस्थान के दौसा जिले के महुआ इलाके में आराम सिंह का कुटुंब खाप पंचायत के फैसले का पाप भोग रहा है।
यहां के तीन परिवारों का हुक्का पानी बंद कर दिया गया। बच्चों की पढ़ाई तक पर पाबंदी लगा दी गई। इन परिवारों तक पीने का पानी भी नहीं पहुंचने दिया जा रहा है। तीन दिन पहले इनकी फसलें तक उजाड़ दी गईं। राजस्थान में खाप पंचायत की जुल्म की यह कहानी अक्टूबर 2021 को गांव के मुनीम गुर्जर की हत्या के बाद से शुरू हुई। आपसी झगड़े में मुनीम गुर्जर की जान चली गई, जिसका आरोप में 48 साल के आराम सिंह को जेल जाना पड़ा। तीन माह बाद जमानत पर बाहर आया।
तीनों परिवार पर जुल्मो सितम
Recommended Video

इसके बाद खाप पंचायत ने आराम सिंह के कुटुंब के तीन परिवारों को ही दोषी मानकर उन पर जुल्मो सितम शुरू कर दिए। 29 दिसम्बर को इनकी फसलें उजाड़ दी। पानी के कुएं में मरे हुए जानवर डाल दिए। बच्चों की स्कूल भी छुड़वा दी। गांव छोड़ने पर मजबूर कर रखा है।
दुकानदार राशन देने से करते इनकार
दैनिक भास्कर से बातचीत में आराम के 70 वर्षीय ताऊ राजाराम व ताई हरज्ञानी ने बताया कि खाप पंचायत के डर से बाजार में दुकानदार उनको राशन सामग्री तक नहीं देते। कुएं में मरे हुए डाल दिए तो पानी का टैंकर मंगवाया। उसे भी घर तक नहीं आने दे रहे। टैंकर मालिक ही इनकार करने लगे हैं।
12 साल के अनिल की छूट गई स्कूल
आराम सिंह के परिवार के नंगूराम कहते हैं कि हम अछूत सा जीवन जीने को मजबूर हैं। 12 वर्षीय अनिल को स्कूल छोड़ना पड़ा है। खाप पंचायत के दबाव में स्कूल संचालक ने छठी कक्षा के विद्यार्थी अनिल को स्कूल से निकाल दिया। गांव में हर कोई उनकी वजह से खाप पंचायत से दुश्मनी मोल नहीं लेना चाहता।
डॉक्टर-मेडिकल स्टोर वालों में भी डर
मीडिया से बातचीत में डॉ. रामरूप कहते हैं कि खाप पंचायत ने तीनों परिवारों का इलाज नहीं करने का संदेशा भेज रखा है। अग्रवाल मेडिकल स्टोर के सेल्समैन ने पिछले दिनों इन परिवारों का दवा दे दी थी। तब गांव के युवकों ने मेडिकल पर आकर हंगामा किया। इसलिए परिवार को दवा भी नहीं मिलती।
पुलिस कह रही मामले की जांच कर रहे
इस मामले में दौसा जिले के सलमेपुरा पुलिस थाने के जांच अधिकारी रामवतार जाट कहते हैं कि कुएं में जानवर आदि डालने का मामला दर्ज है। उसकी जांच की जा रही है। वहीं, खाप पंचायत से जुड़े पंच पटेलों में से एक भवानी सिंह ने मीडिया से कहा कि अपराध रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाते हैं। आरोप से कहा था कि वह गांव से बाहर जाकर रह सकता है।












Click it and Unblock the Notifications