Wayanad landslides: 'केरल में गो हत्‍या होती हैं, इसलिए वायनाड भूस्‍खलन हादसा हुआ'-BJP नेता ज्ञानदेव आहूजा

Gyan Dev Ahuja on Kerala Wayanad landslides: राजस्‍थान के भाजपा नेता व पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने केरल के वायनाड में लैंडस्‍लाइड हादसे पर विवादित बयान दिया है।

ज्ञानदेव आहूजा ने कहा कि केरल में साल 2018 से गोहत्‍याएं हो रही है। इसलिए केरल के वायनाड में भूस्‍खलन जैसी प्राकृतिक त्रासदी देखने हुई है। गोहत्‍याएं नहीं रुकने के कारण केरल के अलग-अलग जिलों में साल 2018 के बाद ऐसी आपदाएं आ रही हैं।

Wayanad landslides Gyan Dev Ahuja

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अलवर के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ज्ञानदेव आहूजा ने यह भी कि भारत भूमि पर जिस-जिस जगह गो माता की हत्‍या होगी। वहां इस तरह की प्राकृतिक आपदाएं आती रहेंगी।

ज्ञानदेव आहूजा ने तो यह भी तर्क दिया कि यूं तो उत्‍तराखंड और हिमाचल में भी प्राकृतिक आपदाएं आई हैं, मगर वहां गो माता की हत्‍या कम होती है ज‍बकि केरल में ज्‍यादा। इसलिए केरल के वायनाड लैंडस्‍लाइड हादसे में मरने वालों की संख्‍या ज्‍यादा है।

उल्‍लेखनीय है कि केरल का वायनाड कांग्रेस नेता राहुल गांधी का संसदीय क्षेत्र भी रहा है। पिछले कायर्काल में राहुल गांधी वायनाड से सांसद थे। इस बार रायबरेली यूपी से हैं।

अलवर जिले के रामगढ से विधायक रहे ज्ञानदेव आहूत राजस्‍थान भाजपा के हिंदूवादी नेता हैं। केरल की वायनाड त्रासदी पर आहूजा ने यह भी कहा कि वायनाड में खुलेआम गो हत्याएं होती हैं। बीते दिनों राहुल गांधी के सामने भी गो माता की हत्या हुई। गाय माता का खून जिस जमीन पर गिरता है, वहां त्रासदी आती है।

केरल वायनाड लैंडस्‍लाइडस हादसा 2024

खबर है कि वायनाड भूस्‍खलन हादसे में मरने वालों की संख्‍या 308 तक पहुंच गई है। 30 जुलाई 2024 को वायनाड जिले के मेप्पाडी क्षेत्र के चूरलमाला और मुंडक्कई में पहाड़ दरक गए थे, जिनके मलबे में बड़ी संख्‍या में जिंदा दफन हो गए। भारतीय सेना, वायुसेना व अन्‍य बचाव दल राहत कार्यों में जुटे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+