Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

करौली : राजस्थान पुलिस कांस्टेबल ​​गोकलेश की हत्या का आरोपी मध्य प्रदेश से पकड़ा गया

करौली, 4 मई। राजस्थान के करौली जिले के मंडरायल कस्बे में सप्ताहभर पहले पुलिस कांस्टेबल गोकलेश की हत्या के आरोपी को पकड़ लिया गया है। करौली पुलिस ने मध्य प्रदेश से आरोपी की गिरफ्तारी की है। करौली एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि 25 अप्रैल की रात को मण्डरायल थाने का पुलिसकर्मी अपने एक साथी के साथ कस्बे में गश्त के लिए निकला था।

Karauli : Accused of killing Rajasthan Police Constable caught from Madhya Pradesh

सब्जीमण्डी के पास राधारानी मार्केट मार्केट में एक मेडिकल की दुकान पर गोकलेश ने साथी पुलिसकर्मी को आगे चलने की बोला और खुद पानी पीने के लिए ठहर गया था।

यहां पर ही मण्डरायल थाने के जाखौदा गांव निवासी सम्पतसिंह ने स्वापी में पत्थर बांधकर गोकलेश पर हमला किया। इससे वह जख्मी होकर गिर गया तब भी उस पर पत्थर से लगातार चोटें मारी। इससे गोकलेश की मौके पर मौत हुई। वारदात करके आरोपी मौके से फरार हुआ था।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी सम्पत सिंह राजपूत की गिरफ्तारी के लिए घटना के बाद से पुलिस सक्रीय हुई थी। इसके लिए पांच टीमें गठित करके अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई। साथ ही लोकेशन पता लगाने के लिए साइबर सैल की मदद ली गई।

इनमें से ही एक टीम को सम्पतसिंह के बारे में चम्बल पार करके मध्यप्रदेश की ओर निकल जाने की सूचना मिली। इसी दिशा में तलाश को जारी रखने पर उसके ग्वालियर, मुरैना, भिण्ड में अपने रिश्तेदारों एवं परिचितों से मिलने-जुलने की खबर भी पता चली। इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के बाद उसे भिण्ड जिले के एक गांव से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस पूछताछ में पहले आरोपी गुमराह करता रहा, मगर फिर सख्ती बरतने पर सच उगल दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पुरानी रंजिश के कारण हत्या करना स्वीकार किया है। उसने पुलिस को बताया कि कांस्टेबल गोकलेश उसके कामों व कारोबार पर अंकुश लगाता था। इससे वह क्षुब्ध था और उसकी हत्या करने की ठानी थी। एसपी ने जानकारी दी कि आरोपी के खिलाफ दो आपराधिक मामले न्यायालय में लम्बित हैं जबकि एक में उसे दण्डित किया जा चुका है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+