Jhunjhunu : तिरंगे में लिपटकर घर आया CRPF का जवान, 30वें बर्थ-डे वाले दिन ही हुआ अंतिम संस्कार

झुंझुनूं। 18 नवम्बर का दिन झुंझुनूं जिले के मलसीसर के गांव शिवपुरा का एक परिवार कभी नहीं भूल पाएगा। क्योंकि यह दिन इस परिवार के बेटे प्रवीण कुमार भाखर का 30वां जन्मदिन था। इसी दिन प्रवीण कुमार का अंतिम संस्कार हुआ है। सीआरपीएफ का जवान तीस वर्षीय प्रवीण कुमार तिरंगे में लिपटकर घर पहुंचा तो पूरा परिवार आंसू नहीं रोक पाया।

दिल्ली में तैनात थे प्रवीण कुमार

दिल्ली में तैनात थे प्रवीण कुमार

जानकारी के अनुसार प्रवीण कुमार झुंझुनूं के गांव शिवपुरा के रहने वाले थे। चेतराम भाखर के पुत्र प्रवीण कुमार चार भाई बहिनों में सबसे बड़े थे। प्रवीण कुमार 2012 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। इस समय उनकी कंपनी दिल्ली में थी। प्रवीण की पत्नी मोनिका चौधरी गोखरी की सरपंच रह चुकी हैं। उनके तीन साल की बेटी है। दोनों छोटे भाई प्राइवेट जॉब कर रहे हैं।

 12 नवंबर को लौटे थे बिहार से

12 नवंबर को लौटे थे बिहार से

प्रवीण कुमार इन दिनों बिहार चुनाव 2020 में ड्यूटी गए हुए थे। 12 नवंबर को ही दिल्ली लौटे थे। वे दिल्ली स्थित सीआरपीएफ के कैंप में जा रहे थे। सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने प्रवीण कुमार को टक्कर मार दी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

 पांच दिन रहे थे कोमा में

पांच दिन रहे थे कोमा में

उन्हें दिल्ली के बीएल कपूर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पांच दिन कोमा में रहने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। बुधवार दोपहर बाद सीआरपीएफ के अधिकारी जवान की पार्थिव देह लेकर गांव शिवपुरा पहुंचे। मुक्तिधाम में सीआरपीएफ के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। जन्मदिन के दिन ही उनका अंतिम संस्कार किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+