Ajay Singh Naruka: शहीद अजय सिंह के परिवार का यह VIDEO सबको रुला रहा, आप भी नहीं रोक सकोगे आंसू
Ajay Singh Naruka Shaheed Jhunjhunu Rajasthan: जम्मू कश्मीर के डोडा में 15 जुलाई 2024 को आतंकी हमले में बहादुर फौजी बेटा अजय सिंह नरूका शहीद हो गया।
अजय सिंह नरूका राजस्थान के झुंझुनूं जिले की बुहाना तहसील के गांव भैसावता कलां के रहने वाले थे। वर्तमान में इनका परिवार पिलानी के हरिनगर कॉलोनी, बिट्स कैंपस के पीछे रहता है।

बेटे अजय सिंह नरूका की शदाहत पर पिता रिटायर्ड फौजी कमल सिंह नरूका का हर किसी की आंखें नम कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे फूट-फूटकर रोते हुए दिखाए दे रहे हैं। वीडियो में शहीद की मां, पत्नी व परिवार की अन्य महिलाओं की भी चीख पुकार सुन रही है।
Recommended Video
यह भी पढ़ें- Ajay Singh Naruka: चाचा, मामा के बाद बेटा अजय सिंह नरूका शहीद, परिजन बोले-'अब बहू को भेजेंगे फौज में '

बता दें कि अजय सिंह नरूका साल2018 में 6 राजपूत में फतेहगढ़ भर्ती में हुए थे। भारतीय सेना के फौजी अजय सिंह नरूका की शादी 21 नवंबर 2021 को झुंझुनूं जिले के गांव अगवान कलां निवासी शालू कंवर के साथ हुई थी।
अजय सिंह नरूका के पिता कमल सिंह नरूका भी भारतीय सेना में रहे हैं। साल 2015 में 24 रेजीमेंट से रिटायरमेंट हो गए। वर्तमान में अजय सिंह के चाचा कायम सिंह 23 राजपूत रेजीमेंट में ऑन ड्यूटी हैं। उनको राष्ट्रपति से सेवा मेडल प्राप्त कर चुका है।
यह भी पढ़ें- Jhunjhunu Shaheed: पड़ोसी गांवों के 2 फौजी बेटे बिजेंद्र सिंह व अजय सिंह एक साथ वतन पर मर मिटे

अजय सिंह की वर्तमान में RR में डोडा किस्त वाडा में पोस्टिंग थी। एक छोटा भाई है, जो वर्तमान में लुधियाना एम्स में डॉक्टर के पद पर कार्यरत है। अजय सिंह नरूका छुट्टी लेकर 18 जुलाई को घर आने वाले थे, मगर तीन दिन पहले ही शहीद हो गए। बुधवार को उनकी पार्थिव देह सिंघाना लाई जाएगी। यहां पर तिरंगा यात्रा के साथ घर ले जाएंगे।

अजय सिंह नरूका के अभी कोई संतान नहीं है। मीडिया की खबरों में लिखा जा रहा है कि परिवार ने बेटे की शहादत पर कहा कि वे बहू को भी फौज में भेजने को तैयार हैं।

अजय सिंह नरूका अपने परिवार से तीसरे शहीद हैं। इनसे पहले चाचा सुजानसिंह 14 दिसंबर 2021 को शहीद हो गए थे। गांव चांदकोठी निवासी मामा तेजपाल सिंह भी फौजी थे औ वे भी शहीद हुए थे।
यह भी पढ़ें- Ajay Singh Naruka: 18 जुलाई को छुट्टी पर आने वाले थे घर, 17 को तिरंगे में लिपटकर आएंगे शहीद अजय सिंह












Click it and Unblock the Notifications