आखिरी फोन कॉल: शहीद होने से पहले फौजी अजय‍ सिंह-बिजेंद्र सिंह की पत्‍नी शालू-अंकिता से क्‍या बात हुई?

Last Phone Call of Martyr Jhunjhunu Rajasthan: कहते हैं कि 'फ़ौजी होना आसान है, लेकिन फ़ौजी का परिवार होना बड़ा मुश्किल है' कुछ ऐसी ही पीड़ा अंकिता व शालू कंवर की है, जो शहीद बिजेंद्र सिंह दौराता व अजय सिंह नरूका की वीरांगना हैं।

इन वीरांगनाओं की फौजी पति की शहादत से पहले उनसे मोबाइल फोन पर बात हुई थी, जो ये ताउम्र नहीं भूल पाएंगीं। आखिरी बातचीत में अंकिता से फौजी पति ने कहा था कि वह ऑपरेशन से लौटकर कॉल करेंगे। वहीं, शालू कंवर को पति ने बताया था कि वे 18 जुलाई को घर आने वाले हैं।

यह भी पढ़ें- Jhunjhunu Shaheed: राजस्‍थान के 2 फौजी दोस्‍तों की कहानी, साथ सेना में भर्ती हुए, साथ ही शहीद होकर लौटे

Ajay Singh Naruka Bijendra Singh Darota Jhunjhunu

शहीद बिजेंद्र सिंह दारौता की वीरांगना अंकिता

मीडिया से बातचीत में शहीद बिजेंद्र सिंह दारौता की वीरांगना अंकिता देवी ने बताया कि पति हर एक-दो दिन में फोन जरूर किया करते थे। जम्‍मू के डोडा में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन पर जाने से पहले भी उनसे बात हुई थी।

यह भी पढ़ें- फौजी के अंतिम संस्‍कार की हो रही थी तैयारी, पिता खेत में कर रहे थे काम, टेंट देख लगा बेटा शहीद हो गया

फौजी पति ने आखिरी फोन कॉल में बताया था कि अभी वे किसी विशेष ऑपरेशन पर जा रहे है। लौटकर आने के बाद बात करेंगे। इसके बाद उनका उनका फोन बंद हो गया था। आज पता चला कि पति तो देश की रक्षा करते शहीद हो गए।

शहीद अजय सिंह नरूका की वीरांगना शालू कंवर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जम्‍मू के डोडा में शहादत से कुछ समय पहले फौजी अजय सिंह नरूका ने घर पर फोन किया था। पत्‍नी शालू कंवर से भी बात की थी।

Martyr Jhunjhunu Rajasthan

पत्‍नी शालू कंवर को अजय सिंह नरूका ने बताया था कि उनकी छुट्टी मंजूर हो गई हैं। वे 18 जुलाई को घर आ जाएंगे। वे 15 जुलाई की रात को ही शहीद हो गए और 17 जुलाई को वे तिरंगे में लिपटकर घर आए हैं।

यह भी पढ़ें- Ajay Singh Naruka: शहीद अजय सिंह के परिवार का यह VIDEO सबको रुला रहा, आप भी नहीं रोक सकोगे आंसू

अगवान कलां निवासी शालू कंवर और अजय सिंह की शादी 21 नवंबर 2021 को हुई थी। इनके कोई संतान नहीं है।

जम्‍मू के डोडा में शहीद हुए अजय व बिजेंद्र

राजस्‍थान के झुंझुनूं जिले के गांव डूमोली खुर्द निवासी बिजेंद्र सिंह दौराता व गांव भैसावता कलां निवासी अजय सिंह नरूका 15 जुलाई 2024 की रात को जम्‍मू कश्‍मीर के डोडा जिले में डेसा के जंगल में आतंकियों ने भारतीय सेना पर हमला कर दिया था, जिसमें कैप्‍टन व एक अन्‍य जवान के साथ बिजेंद्र सिंह व अजय‍ सिंह भी शहीद हो गए थे।

यह भी पढ़ें- Ajay Singh Naruka: 18 जुलाई को छुट्‌टी पर आने वाले थे घर, 17 को तिरंगे में लिपटकर आएंगे शहीद अजय सिंह

Martyr Jhunjhunu Rajasthan

दोनों शहीद की पार्थिव देह 18 जुलाई 2024 को जयपुर एयरपोर्ट से सेना के वाहन में सिंघाना होते हुए डूमोली खुद व भैसावता कलां में पहुंची थी, जहां राजकीय सम्‍मान से दोनों शहीदों का अंतिम संस्‍कार किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+