Twisha Sharma की आखिरी फिल्म से जुड़ा मौत का कनेक्शन? क्या है इसके पीछे का 'रहस्य'?

Twisha Sharma Last Film: ट्विशा शर्मा की रहस्यमयी मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। 12 मई 2026 को भोपाल स्थित ससुराल में 33 साल की एक्ट्रेस और मॉडल मृत पाई गईं, जिसके बाद मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शुरुआत में इसे आत्महत्या बताया गया लेकिन जैसे-जैसे पुलिस जांच आगे बढ़ी, केस में कई चौंकाने वाले मोड़ सामने आने लगे।

ट्विशा शर्मा की मौत ने मचाया हंगामा
ट्विशा शर्मा के परिवार ने उनके पति समर्थ सिंह (वकील) और सास गिरिबाला सिंह (रिटायर्ड जज) पर दहेज प्रताड़ना और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) गठित की है। ट्विशा के पति समर्थ सिंह कथित तौर पर फरार हैं और उन पर 10 हजार रुपए का इनाम भी रखा गया है।

Twisha Sharma Last Film

दिसंबर 2025 में हुई थी ट्विशा शर्मा की अरेंज मैरिज

आपको बता दें कि ट्विशा शर्मा ने दिसंबर 2025 में ही भोपाल के रहने वाले वकील समर्थ सिंह के साथ अरेंज मैरिज की थी। शादी से पहले ट्विशा नोएडा में अपने परिवार के साथ रहती थीं। ट्विशा एक मॉडल होने के साथ साथ साउथ की 2 फिल्मों में भी काम कर चुकी थीं।

Twisha Sharma की मौत पर को-एक्टर दीक्षित शेट्टी का बड़ा बयान, खोला ऐसा राज, 4 साल पहले शूटिंग पर क्या हुआ था?
Twisha Sharma की मौत पर को-एक्टर दीक्षित शेट्टी का बड़ा बयान, खोला ऐसा राज, 4 साल पहले शूटिंग पर क्या हुआ था?

तेलुगू इंडस्ट्री की एक्ट्रेस थीं ट्विशा शर्मा

जानकारी के अनुसार ट्विशा ने तेलुगू इंडस्ट्री के फेमस एक्टर दीक्षित शेट्टी के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया था। ट्विशा की मौत के बाद अब OTT पर उनकी आख‍िरी फिल्‍म ट्रेंड हो रही है। फिल्म का नाम 'मुग्गुरु मोनागल्लू'(Mugguru Monagallu) है। इस मूवी में उन्‍होंने दीक्ष‍ित शेट्टी के साथ काम किया था। फिल्‍म की कहानी एक सीरियल मर्डर मिस्‍ट्री पर आधारित है।

'जरा संभल के' से शुरू हुआ था एक्टिंग करियर

-ट्विशा शर्मा का फिल्मी सफर बहुत लंबा नहीं रहा लेकिन उन्होंने अपने छोटे करियर में कुछ अहम प्रोजेक्ट्स किए थे। उन्होंने साल 2018 में फिल्म 'जरा संभल के' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। हालांकि ये फिल्म किसी OTT प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध नहीं है।

-इसके बाद ट्विशा ने 'मुग्गुरु मोनागल्लू' में काम किया जो उनके करियर की आखिरी फिल्म साबित हुई। बाद में ट्विशा ने फिल्मों से दूरी बना ली और कॉर्पोरेट सेक्टर में मार्केटिंग मैनेजर के तौर पर काम शुरू कर दिया था।

दीक्षित शेट्टी के साथ नजर आई थीं ट्विशा

साल 2026 में रिलीज हुई तेलुगू कॉमेडी थ्रिलर 'मुग्गुरु मोनागल्लू' फिल्म में ट्विशा शर्मा के साथ दीक्षित शेट्टी, श्रीनिवास रेड्डी और वेन्नेला रामाराव मुख्य भूमिकाओं में हैं। मूवी में ट्व‍िशा ने अंजलि नाम की लड़की का किरदार निभाया है। ट्विशा की मौत के बाद दर्शक अब उनकी इस फिल्म को बड़े पैमाने पर देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म की कहानी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

क्या है 'मुग्गुरु मोनागल्लू' की कहानी?

-फिल्म 'मुग्गुरु मोनागल्लू' का डायरेक्टर अभिलाष रेड्डी ने किया था। ये फिल्म हैदराबाद में हुई सिलसिलेवार हत्याओं की कहानी पर आधारित है। कहानी तीन ऐसे दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अलग-अलग तरह की दिव्यांगता से जूझ रहे हैं लेकिन उन्हीं के पास उन हाई-प्रोफाइल मर्डर्स से जुड़े अहम सुराग होते हैं। एक किरदार नेत्रहीन डॉग ट्रेनर का है, दूसरा सुन नहीं सकता और तीसरा बोल नहीं सकता।

-इन्हीं तीनों की मदद से पुलिस एक खतरनाक सीरियल किलर तक पहुंचने की कोशिश करती है। फिल्म में सस्पेंस, थ्रिल और सिचुएशनल कॉमेडी का दिलचस्प मिश्रण देखने को मिलता है।

फिल्म में ट्विशा शर्मा ने निभाया था अहम रोल

फिल्म में ट्विशा शर्मा ने अंजलि नाम की लड़की का किरदार निभाया था, जो दीक्षित शेट्टी के किरदार की गर्लफ्रेंड होती है। भले ही उनका रोल ज्यादा बड़ा नहीं था लेकिन स्क्रीन पर उनकी मौजूदगी को काफी पसंद किया गया था। फिल्म में ट्विशा की परफॉर्मेंस अब एक बार फिर चर्चा में आ गई है और फैंस उन्हें इमोशनल होकर याद कर रहे हैं।

OTT पर कहां देखें ट्विशा शर्मा की आखिरी फिल्म?

ट्विशा शर्मा की आखिरी फिल्म मुग्गुरु मोनागल्लू फिलहाल OTT प्लेटफर्म पर उपलब्ध है। दर्शक इसे अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) और यूट्यूब पर देख सकते हैं। उनकी मौत के बाद फिल्म की व्यूअरशिप में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं लोग तो फिल्म की कहानी से ट्विशा की मौत को जोड़कर भी देख रहे हैं।

ट्विशा शर्मा की मौत का मामला क्यों बना चर्चा का विषय?

-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्विशा शर्मा का शव भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में स्थित उनके ससुराल में फंदे से लटका मिला था। उनकी शादी दिसंबर 2025 में एडवोकेट समर्थ सिंह से हुई थी यानी शादी के महज पांच महीने बाद ही उनकी संदिग्ध मौत हो गई।

-परिवार का आरोप है कि शादी के बाद से ही ट्विशा को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। मामले में पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

फरार पति पर इनाम घोषित, सास को मिली अग्रिम जमानत

पुलिस के मुताबिक पति समर्थ सिंह फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है। वहीं दूसरी तरफ सास गिरिबाला सिंह को अग्रिम जमानत मिलने की खबर सामने आई है। हालांकि ट्विशा के परिवार की ओर से इसका विरोध किया गया था।

ससुराल पक्ष ने ट्विशा पर लगाए अलग आरोप

-इस मामले में ससुराल पक्ष ने भी अपनी सफाई दी है। उनका दावा है कि ट्विशा शर्मा कथित तौर पर नशे की लत से परेशान थीं। इसके अलाव वह मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं और उनका इलाज भी चल रहा था।

-हालांकि अब तक इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और SIT इस केस की गहराई से पड़ताल में जुटी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+