Jat vs Jat Rajasthan: लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्थान की इन सीटों पर जाट प्रत्याशी आमने-सामने
Jat candidate Rajasthan Lok Sabha election 2024: वैसे तो सियासत की कोई जाति नहीं होती, मगर चुनाव में जिताऊ उम्मीदवार पर हर कोई दांव लगाना चाहता है। भले ही वो किसी भी जाति से हो।
बात अगर लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्थान की 25 सीटों की करें तो इन पर भाजपा-कांग्रेस समेत अन्य दलों को सबसे ज्यादा जाट जाति के उम्मीदवार जीत दिलवाने वाले लग रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Sikar Viral Video: BJP के सुमेधानंद सरस्वती बोले-'जाट बोर्डिंग गुंडे पैदा करने की फैक्ट्री, हमने निपटाया'
शायद यही वजह है कि राजस्थान में भाजपा-कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 14 जाट प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। पूरे शेखावाटी अंचल समेत प्रदेश भर की आधा दर्जन से ज्यादा सीटों पर तो जाट उम्मीदवारों में ही सीधी टक्कर है। हालांकि इन सीटों पर अन्य जातियों के उम्मीदवार भी चुनाव लड़ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Congress Candidate: राजस्थान में कौन हैं Sudarshan Singh Rawat, क्यों लौटाया कांग्रेस का टिकट?
इन सीटों पर जाट उम्मीदवार आमने-सामने
सीकर में भाजपा से स्वामी सुमेधानंद सरस्वती vs कांग्रेस-CPIM से अमराराम
चूरू में भाजपा से देवेंद्र झाझड़िया vs कांग्रेस से राहुल कस्वां
झुंझुनूं में भाजपा से शुभकरण चौधरी vs कांग्रेस से बृजेंद्र ओला
नागौर में भाजपा से डॉ. ज्योति मिर्धा vs कांग्रेस-आरएलपी से हनुमान बेनीवाल
अजमेर में भाजपा से भागीरथ चौधरी vs कांग्रेस रामचंद्र चौधरी
पाली में भाजपा से पीपी चौधरी vs कांग्रेस संगीता बेनीवाल
बाड़मेर में भाजपा से कैलाश चौधरी vs कांग्रेस से उम्मेदाराम बेनीवाल
यह भी पढ़ें- Hanuman Beniwal Net Worth: RLP चीफ हनुमान बेनीवाल की संपत्ति 5 साल में कितनी बढ़ी? ज्योति मिर्धा ज्यादा अमीर
राजस्थान में जाट मतदाता कितने हैं?
Rajputs-of Pali Rajasthan नाम के एक फेसबुक पेज पर 13 मई 2023 की पोस्ट में राजस्थान में लोकसभा क्षेत्र वाइज जाट मतदाताओं की संख्या का अनुमान लगाया गया है, जो मीडिया रिपोर्ट्स में बताई गई जानकारी के आधार पर है।
- चूरू 4 लाख
- नागौर 4 लाख
- झुंझुनू 4 लाख
- सीकर 3.8 लाख
- बाड़मेर 2.5 लाख
- भरतपुर 2.5 लाख
- बीकानेर 2.10 लाख
- जयपुर ग्रामीण 2.10 लाख
- अजमेर 2 लाख
- गंगानगर 2 लाख
- जोधपुर 1.4 लाख
- पाली 1.5 लाख
- राजसमंद 1.6 लाख
- भीलवाड़ा 1.10 लाख
- चित्तौड़गढ़ 65 हजार
- जयपुर शहर 60 हजार
- सवाई माधोपुर-टोंक 60 हजार
- दौसा 40 हजार
- अलवर 60 हजार
- धौलपुर 30 हजार
राजस्थान में जाटों की आबादी
इंडिया टीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान में जाटों की आबादी 12 प्रतिशत के आस-पास है, जो अन्य जातियों से ज्यादा है। वहीं, एबीपी की एक न्यूज कहती है कि राजस्थान में 47.6 मिलियन मतदाताओं में से लगभग 10 प्रतिशत जाट हैं। शेखावाटी और मारवाड़ अंचल में ये प्रभावशाली हैं।
राजस्थान में सबसे ज्यादा जाट इन जिलों में
- सीकर, चूरू, झुंझुनूं, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर, नागौर, जयपुर, चित्तौड़गढ़, अजमेर, बाड़मेर, टोंक, जोधपुर व भरतपुर।
साल 2019 में ये जाट उम्मीदवार बने थे सांसद
- अजमेर से भागीरथ चौधरी
- नागौर से हनुमान बेनीवाल
- बाड़मेर से कैलाश चौधरी
- झुंझुनूं से नरेंद्र खींचड़
- पाली से पीपी चौधरी
- चूरू से राहुल कस्वां
- सीकर से स्वामी सुमेधानंद सरस्वती












Click it and Unblock the Notifications