Rajasthan: जम्‍मू कश्‍मीर आतंकी हमले में राजस्‍थान के इन 4 लोगों की हुई मौत, बच्‍चे की भी गई जान

जम्‍मू कश्‍मीर में तीर्थयात्रियों से भरी बस पर हुए आतंकी हमले में राजस्‍थान ने भी चार लोगों को खो दिया। चारों राजधानी जयपुर के पास चौमूं के रहने वाले थे। मरने वालों में मासूस बच्‍चा भी शामिल है। सभी एक परिवार से थे।

जम्‍मू कश्‍मीर आतंकी हमले में राजस्‍थान के चार लोगों की मौत पर मुख्‍यमंत्री भजनलाल शर्मा व चौमू के पूर्व विधायक रामलाल शर्मा समेत कइयों ने शोक संवेदनाएं व्‍यक्ति की है।

Rajasthan News in Hindi

जानकारी के अनुसार तीर्थयात्रियों से भरी बस रविवार को जम्‍मू कश्‍मीर रियासी जिले में शिव खोड़ी मंदिर से कटरा जा रही थी। रास्‍ते में पहले से घात लगाकर बैठे आतंकियों ने बस पर फायरिंग कर दी, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और बस खाई में गिर गई। हादसे में दस लोगों की मौत हुई है, जिनमें 4 राजस्‍थान के रहने वाले थे।

चौमूं के पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने इस मामले में सीएम भजनलाल शर्मा से बातकर बताया कि चौमूं से कई लोग वैष्णो देवी गए थे। इनकी बस पर जम्मू कश्मीर में आतंकी हमला हुआ। हमले के बाद तीर्थयात्रियों की बस खाई में गिर गई। उन लोगों का मोबाइल बंद आ रहा है। उनके बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। एक बच्चा समेत पांच लोग लापता हैं। सीएम भजनलाल शर्मा ने मामले को गंभीरता से लिया। सीएमओ की ओर से जम्मू कश्मीर व गृह मंत्रालय से इस संबंध में बात की गई।

4 People Died from Rajasthan News in Hindi

चौमूं के पूर्व विधायक रामलाल शर्मा के अनुसार जम्‍मू कश्‍मीर बस आतंकी हमले के बाद चौमूं के राजेंद्र कुमार सैनी, ममता देवी ,पवन कुमार सैनी, पूजा सैनी और लिवांश के बारे में सूचना मिली थी। बाद में जानकारी आई कि लापता होने वालों में से चार लोगों की मौत हो गई।

सीएम भजनलाल शर्मा सोशल मीडिया पर लिखा कि जम्मू-कश्मीर में तीर्थयात्रियों की बस पर हुए कायरतापूर्ण हमले में जयपुर जिले निवासी चार नागरिकों की मृत्यु का समाचार दुखद है। राजस्थान सरकार के उच्च अधिकारियों को शीघ्र ही जम्मू कश्मीर के अधिकारियों व स्थानीय प्रशासन से समन्वय स्थापित कर पार्थिव शरीर दिवंगतों के परिजनों तक पहुंचाने हेतु निर्देश दिए गए हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। इस कठिन समय में हमले में प्रभावितों के साथ हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+