Rajasthan Elections 2023: जालोर सांसद देवजी पटेल को सांचौर विधायक का टिकट देकर कैसे फंस गई BJP?

Devji Patel MP Jalore Rajasthan Assembly Elections 2023: भाजपा ने जालोर-सिरोही सांसद देवजी पटेल को सांचौर से विधायक का टिकट दिया है। इसके विरोध में भाजपा के 168 पदाधिकारियों ने इस्‍तीफे दे दिए हैं।

Devji Patel BJP candidate on Sanchore Seat: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा उम्‍मीदवारों की दूसरी और कांग्रेस की पहली सूची का इंतजार जल्‍द खत्‍म होने वाला है। भाजपा ने अपने 41 उम्‍मीदवारों की पहली सूची में 7 सांसदों को भी विधायक का चुनाव लड़वा रही है।

जालोर-सिरोही सांसद देवजी पटेल को सांचोर विधानसभा सीट से टिकट मिलने के बाद से ही बवाल मचा हुआ है। जगह-जगह देवजी पटेल की टिकट का विरोध हो रहा है। भाजपा कार्यकर्ता धड़ाधड़ इस्‍तीफे दे रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि जालोर सांसद को विधायकी का टिकट देकर यहां भाजपा फंस गई हैं।

Rajasthan BJP Candidate

सांचोर विधानसभा सीट से भाजपा की टिकट के लिए जीवाराम चौधरी व दानाराम चौधरी ने तैयारी कर रखी थी, मगर 9 अक्‍टूबर को भाजपा ने पहली सूची जारी करते हुए सांसद देवजी भाई एम पटेल को प्रत्‍याशी घोषित कर दिया। इसके बाद तो जीवाराम व दानाराम के समर्थक इस कदर नाराज हुए कि 168 पदाधिकारियों ने इस्‍तीफे दे डाले।

सांचोर में सामूहिक इस्‍तीफे

मीडिया से बातचीत में सांचोर से भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि सांसद को विधायकी का टिकट दिए जाने के विरोध में सभी मंडल पदाधिकारी, मोर्चा अध्‍यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक व सभी बूथों के अध्‍यक्षों ने सामूहिक रूप में से इस्‍तीफा दिया है। नाराज भाजपा पदाधिकारी कह रहे हैं कि पांच साल संगठन के प्रत्‍येक कार्य में पूर्व विधायक जीवराम चौधरी व पूर्व प्रत्‍याशी दानाराम चौधरी ने भागीदारी निभाई और अब टिकट देवजी पटेल को थमा दिया गया।

टिकट मिलने पर सांसद देवजी पटेल का तर्क

सांचोर विधानसभा सीट से टिकट मिलने के बाद सांसद देवजी पटेल और पूर्व विधायक जीवराम चौधरी व दानाराम चौधरी का एक सामाजिक कार्यक्रम में आमना-सामना भी हुआ, जिसमें जीवराम चौधरी ने देवजी पटेल से कहा कि वे अपनी टिकट वापस कर दें। इस पर सांसद पटेल ने तर्क दिया कि टिकट मिलने की जानकारी उन्‍हें पार्टी प्रत्‍याशियों की पहली सूची जारी होने के बाद हुई। उन्‍होंने अपने स्‍तर पर किसी दावेदार से धोखा नहीं किया।

जीवाराम चौधरी की गुजारिश

'फिल्ड में कार्य कोई करें और टिकट कोई लेकर आ जाए, यह स्वीकार नहीं है। देवजी पटेल पार्टी के पास जाएं और बोलें कि यह व्यवस्था उनसे पार पड़ने वाली नहीं है और दोनों प्रत्याशी दानाराम व जीवाराम चौधरी में से किसी को भी टिकट दे दो।'

देवजी पटेल का ऑफर

'पहले आप दोनों एक दूसरे का टिकट कटवाने के लिए दौड़ रहे थे। अब दोनों एक कैसे हो गए। आप पार्टी का निर्णय मान लो और मेरा साथ दो। आपकी जो शर्ते होगी वो मंजूर होगी। जिस पर पूर्व विधायक ने कहा कि टिकट जब तक नहीं बदलती तब तक कोई विचार नहीं होगा'

देवजी पटेल का जीवन परिचय

  • देवजी पटेल राजस्‍थान की जालोर-सिरोही लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार सांसद हैं।
  • देवजी पटेल का जन्‍म 25 सितंबर 1976 को सांचोर के जाजुसन निवासी मानसिंगराम चौधरी व मीरा देवी के घर हुआ।
  • ओबीसी की (कलबी) आंजणा जाति से ताल्‍लुक रखने वाले देवजी पटेल की शादी 28 अप्रैल 1999 को इंद्रादेवी से हुई। इनके एक बेटा व एक बेटी है।
  • लोकसभा चुनाव 2009, 2014 व 2019 में देवजी पटेल कांग्रेस के रतन देवासी, पूर्व सांसद बूटा सिंह को हरा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+