जयपुर के जौहरी के घर से चोरों ने चुराई 100 किलो की तिजोरी, बाइक पर ले उड़े, CCTV फुटेज देख पुलिस भी हुई हैरान
Jaipur Thieves steal 100-kg iron Tijori: जयपुर के एक जौहरी के घर से लूट की ऐसी खबर सामने आई है, जिसके बाद ज्वैलर्स दहशत में है। इसकी वजह है कि रात के अंधेरे में घर में घुसे नकाबपोश सोना-चांदी, रुपया से भरी 100 किलोग्राम वजनी तिजोरी ही चुरा ले गए। इसके अलावा घर में रखे कीमती समान और परफ्यूम की बोलतें बैग में भरकर ले गए।
सबसे हैरान करने वाली बात है कि ये तीन नकाबपोश बाइक पर सवार होकर आए और जौहरी के घर के मेन गेट का ताला तोड़कर फर्स्ट फर्स्ट फ्लोर पर घुसे। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

दैनिक भाष्कर की रिपोर्ट और शेयर किए गए वीडियो में चोर 100 किलो की इतनी भारी तिजोरी सीढ़ी से नीचे लाते हुए नजर आ रहे हैं और बाइक पर ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार ये घटना जयपुर के बजाजनगर थाना क्षेत्र की है और शनिवार रात को बजाज नगर थाने में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया। रविवार को फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम की मदद से सबूत जुटाए गए। पुलिस ने जौहरी का बयान दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की तलाश में जुट गई है।
कैसे चोरों को मिला जौहरी के घर में घुसने का मौका?
थाने के एएसआई इंद्रराज ने बताया कि चोरी की यह वारदात बजाज नगर के बसंत विहार में रहने वाले 47 वर्षीय जौहरी के घर हुई। उनका गहनों का निर्यात का व्यवसाय है। उनके दो घर एक-दूसरे से सटे हुए हैं। एक घर में उनका बेटा सोता है। शुक्रवार रात को उनका बेटा बीमार था, इसलिए वह अपने पिता के साथ बगल वाले घर में सोने चला गया। शनिवार तड़के चोरों ने खाली पड़े घर को निशाना बनाया।
प्वाइंट में समझिए पूरा घटनाक्रम
- घर की कई दिन से कर रहे थे रेकी और घर खाली पाकर उन्होंने ताला तोड़ा और तिजोरी ही लेकर गए।
- सीसीटीवी में शनिवार के भोर में 4:59 बजे तीन नकाबपोश बदमाश बाइक से आते आए नजर।
- मेन गेट का ताला तोड़ कर घुसे और पहली मंजिल के कमरों के ताले तोड़कर अंदर घुसे।
- कमरे में रखी तिजोरी तोड़ने की कोशिश की, जब नहीं तोड़ पाए तो उसे तीनों मिलकर सीढि़यों से नीचे ले आए।
- दो बदमाश तिजोरी को बाइक पर चढ़ाए और ले गए और उनका तीसरा साथी पैदल निकला।
- सुबह 5:32 बजे सीसीटीवी फुटेज में तीनों चोर घर से तिजारी लेकर निकलते नजर आए
- शनिवार की सुबह दस बजे जौहरी को पता चला, थाने में दर्ज करवाई एफआई।
- पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से सबूत इकट्ठा किए।
- जौहरी ने बताया चोरी हुई तिजोरी में 5 किलो चांदी के गहने रखे हुए थे।
- चोरों की बाइक का नंबर प्लेट भी सीसीटीवी कैमरे के जरिए पुलिस को मिल गया है।












Click it and Unblock the Notifications