Jaipur Road Accident: चौमूं-रेनवाल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, मां और 2 बेटियों की मौके पर मौत
Jaipur Road Accident: जयपुर के चौमूं-रेनवाल स्टेट हाईवे पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस टक्कर में एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद कारों में सवार लोग बुरी तरह फंस गए थे। रेस्क्यू टीम को उन्हें बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। दुर्घटना के कारण हाईवे पर जाम लग गया, जिसे क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त गाड़ियों को हटाकर सुचारु किया गया। टक्कर में शामिल एक कार सीकर नंबर और दूसरी अलवर नंबर की थी।

कैसे हुआ हादसा?
रेनवाल थाना प्रभारी देवेंद्र चावला के अनुसार, यह हादसा हरसोली ईंट भट्टे के पास हुआ। इंडिगो कार में छह लोग सवार थे, जो हरमाड़ा (जयपुर) के दादर बावड़ी स्थित जगजीवन महाराज के दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही इनोवा कार (सीकर नंबर) से उनकी गाड़ी की जबरदस्त टक्कर हो गई।
ये भी पढ़ें: सोनभद्र में बड़ा हादसा: Maha Kumbh 2025 से लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो और ट्रेलर में टक्कर, चार की मौत
तीन की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल
हादसे में इंडिगो कार में सवार बाबूलाल यादव की पत्नी जमना देवी (48) और उनकी बेटी शिमला (26) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनकी दूसरी बेटी लक्ष्मी (20) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
घायलों में बाबूलाल यादव, उनका बेटा सुनील और बेटी राजू शामिल हैं। इन्हें पहले रेनवाल अस्पताल ले जाया गया, फिर हालत गंभीर होने पर चौमूं के बराला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाबूलाल और सुनील की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
इनोवा कार सवारों की जानकारी नहीं
इस दुर्घटना में शामिल इनोवा कार के यात्रियों की स्थिति के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
ये भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam: ठंडी हवाओं के बीच दिल्ली-NCR में खिली धूप, जानिए यूपी-बिहार और राजस्थान का वेदर अपडेट












Click it and Unblock the Notifications