Jaipur Literature Fest:कैसे आया है राजनीति में बदलाव, मशहूर भाषाविद Noam Chomsky ने बताया

जयपुर: जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल को 'धरती पर सबसे बड़ा साहित्य महोत्सव' कहा जाता है। इस समारोह में हर साल दुनिया भर के बड़े लेखक, मानवतावादी, राजनीतिज्ञ, बिजनेस लीडर और मनोरंजन जगत के लोग शामिल होते हैं और अपनी सोच और अपने विचारों को खुले मन से जाहिर करते हैं। हमें यह बताते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि 'जयपुर साहित्य महोत्सव 2021' में डेलीहंट और वनइंडिया क्रमश: लाइव स्ट्रीमिंग पार्टनर और डिजिटल मीडिया पार्टनर की भूमिका निभा रहा है।

Jaipur Literature Fest:How has politics changed, famous linguist Noam Chomsky told

इस महोत्सव में एक इंटव्यू के दौरान आधुनिक भाषाविज्ञान के संस्थापक नोआम चोम्स्की ने कहा है कि राजनीति के विकास में बदलाव आया है। राजनीति के क्षेत्र में उनकी किताब ने इस दिशा में बहुत बड़ा योगदान किया है। चोम्स्की को आधुनिक इतिहास के क्षेत्र का बहुत बड़ा विद्वान माना जाता है। एनडीटीवी के ग्रुप एडिटर श्रीनिवासन जैन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा है कि 'अमेरिकी लोकतंत्र डोनाल्ड ट्रंप से भी पहले से गंभीर संकट में है। वहां बहुत बड़ा संवैधानिक संकट है। ट्रंप ने कई चीजों को जंग की तरह बदल दिया है। वह मूल रूप से विध्वंसक हैं। उन्हें कुछ पता नहीं है कि क्या करना है, लेकिन उनके सामने जो भी पड़ेगा, वह उसका विध्वंस कर सकते हैं। यह इसी तरह से है कि एक बच्चे को हथौड़ा दे दिया जाए। '

उन्होंने आगे कहा कि 'प्रगतिशील, सामाजिक शक्तियों और ऐक्टिविज्म में बहुत ज्यादा इजाफा हुआ है। अब बाइडेन के कार्यक्रमों को देखिए। मैं उन्हें पसंद नहीं करता, लेकिन वो ट्रंप के विचारों से ज्यादा प्रगतिशील हैं।' उन्होंने कहा कि ,'अमेरिका में राजनीति की मुख्य पहचान गोरों का वर्चस्व है। यह सब कुछ से परे है। इसका इस्तेमाल सैकड़ों वर्षों से हो रहा है ताकि गोरी आबादी नियंत्रण में रहे। आप कितने भी बुरे हैं इससे कुछ फर्क नहीं पड़ता, आप अश्वेतों से बढ़िया हैं। '

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन चर्चित डिग्गी पैलेज होटल में हो रहा है, जिसके विशाल मैदान में अब तक 1,000 से ज्यादा मेहमान, जिनमें लेखक और विचारक शामिल हैं अपने आइडिया पर चर्चा कर चुके हैं। इस बार इस समारोह में टेक्नोलॉजी एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, राजनीति और इतिहास, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन, मानसिक स्वास्थ्य, बिजनेस एंड इकोनॉमिक्स, अनुवाद, कविता, संगीत, फूड एंड लिटरेचर, जियोपॉलिटिक्स, साइंस एंड मेडिसिन, लोकतंत्र और संविधान इन सभी विषयों को चर्चा के लिए शामिल किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+