IPS Vikas Sangwan: कौन हैं आईपीएस विकास सांगवान, जिनकी Jaisalmer SP पद से दूल्हे की तरह हुई विदाई
IPS Vikas Sangwan SP Hanumangarh From Jaisalmer: राजस्थान कैडर में 65 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर के बाद उनकी विदाई व नई जगह ज्वाइनिंग का सिलसिला चल रहा है।
आईपीएस विकास सांगवान की दूल्हे की तरह विदाई है, जिसकी तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

दरअसल, राजस्थान में आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची में विकास सांगवान को जैसलमेर पुलिस अधीक्षक पद से हनुमानगढ़ एसपी बनाया गया है।
रविवार को आईपीएस विकास सांगवान जैसलमेर एसपी ऑफिस से रिलीव हो गए। इस मौके पर साथी पुलिसकर्मियों व जैसलमेर के लोगों ने उन्हें शानदार विदाई दी।
स्टाफ व लोगों ने आईपीएस विकास सांगवान को साफा पहनाया और दूल्हे की तरह घोड़ी पर बैठाया। फिर गाजे-बाजे से उनको हनुमानगढ़ के लिए विदा किया।
जैसलमेर में यह पहला मौका था जब किसी पुलिस अफसर को यहां से दूल्हे की तरह विदा किया गया है। पुलिस स्टाफ के साथ-साथ के लोगों ने भी उनके विदाई कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
आईपीएस विकास सांगवान की जीवनी
बता दें कि यूपीएससी 2018 बैच के आईपीएस अफसर विकास सांगवान मूलरूप से हरियाणा के रहने वाले हैं। बतौर एसपी जैसलमेर के बाद हनुमानगढ़ में विकास सांगवान की दूसरी पोस्टिंग है।
इससे पहले विकास सांगवान एसओजी जयपुर एसपी, एएसपी अजमेर, एसपी अलवर के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। विकास सांगवान की जगह जैसलमेर एसपी पद पर आईपीएस सुधीर चौधरी को लगाया गया है, जो सीकर के रहने वाले हैं।
8 माह जैसलमेर एसपी रहे विकास सांगवान
बता दें कि विकास सांगवान जैसलमेर एसपी पद पर 3 जून 2023 से सेवाएं दे रहे थे। 8 माह में उन्होंने चोरी, डकैती व हत्या समेत कई संगीन वारदातों का खुलासा किया। उनके कामकाज को लेकर जैसलमेर में क्राइम में कमी आई। शायद यही वजह है कि विकास सांगवान का जैसलमेर से ट्रांसफर होने पर लोगों में नाराजगी देखी गई।












Click it and Unblock the Notifications