IPS Amit Kumar: राजस्थान में वो SP, जिनकी पहली ही पोस्टिंग में जारी हो गए गिरफ्तारी वारंट
IPS Amit Kumar वर्तमान में राजस्थान के Pratapgarh में SP हैं। झालावाड़ कोर्ट ने पॉक्सो एक्ट के पुराने मामले में आईपीएस अमित कुमार की गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है।
IPS Amit Kumar arrest warrant: राजस्थान कैडर में आईपीएस अधिकारी अमित कुमार की का गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है। यह वारंट झालावाड़ कोर्ट ने पोक्सो एक्स मामले में जारी किया है।
आईपीएस अमित कुमार अभी राजस्थान के प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक पद पर कार्यरत हैं। बतौर एसपी यह इनकी पहली पोस्टिंग है।

21 फरवरी 1991 को जन्मे आईपीएस अमित कुमार झुंझुनूं के रहने वाले हैं। यूपीएससी 2018 बैचक के राजस्थान कैडर में आईपीएस में अमित कुमार प्रतापगढ़ से पहले बीकानेर में एएसपी रहे।
बता दें कि SVPNPA हैदराबाद में ट्रेनिंग के बाद झालावाड़ जिले में एएसपी पद पर तैनाती के दौरान अमित कुमार बकानी पुलिस थाना इलाके के पोक्सो एक्ट केस में जांच अधिकारी थे।
इन पर आरोप है कि झालावाड़ वाले केस में आईपीएस अमित कुमार के बयान लेखबद्ध होने हैं। इसके लिए पॉक्सो कोर्ट नंबर दो ने अमित कुमार को कई बार समन जारी किए, मगर लंबे समय तक ये साक्ष्य देने के लिए उपस्थित नहीं हुए।
झालावाड़ पोक्सो कोर्ट नंबर दो के विशिष्ट लोक अभियोजक लालचंद मीणा के अनुसार विशेष न्यायाधीश ब्रजेश पवार ने मंगलवार को प्रतापगढ़ जिले के एसपी अमित कुमार के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
पोक्सो कोर्ट झालावाड़ ने पुलिस महानिदेशक जयपुर को आदेश जारी किया कि वे 26 जुलाई 2023 गिरफ्तारी वारंट के तहत अमित कुमार को न्यायालय में उपस्थित कराएं।












Click it and Unblock the Notifications