राजस्थान के भीलवाड़ा में फिर सांप्रदायिक तनाव, इंटरनेट सेवा बंद, बीजेपी करेगी प्रदर्शन

जयपुर, 11 मई। राजस्थान के भीलवाड़ा में जिस तरह से 22 साल के युवक की बर्बर हत्या की गई उसके बाद यहां तनाव काफी बढ़ गया है। दरअसल युवक की दूसरे समुदाय के लोगों ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद इलाके में तनाव काफी बढ़ गया। घटना के बाद भाजपा, हिंदू जागरण मंच और विश्व हिंदू परिषद ने आज भीलवाड़ा मेंबंद का आह्वान किया है। हालात की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने 24 घंटे के लिए यहां इंटरनेट की सेवा को बंद कर दिया है।

rajasthan

Recommended Video

    Rajasthan Violence पर JP Nadda का वार, CM Ashok Gehlot ने दिया ये जवाब | वनइंडिया हिंदी

    बता दें कि यह घटना भीलवाड़ा शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई थी,जहां मंगलवार रात को शास्त्री नगर में ब्रह्माणी स्वीट्स पर कुछ लोगों का पैसे को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद कुछ लोगों ने 22 साल के आदर्श तपड़िया को चाकू से मार दिया। गंभीर रूप से घायल आदर्श को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद हालात को बिगड़ता देख जिला प्रशासन ने यहां 11 मई को सुबह 6 बजे से 24 घंटे के लिए इंटरनेट को बंद कर दिया है।

    बता दें कि आदर्श तापड़िया के पिता ओमप्रकाश तापड़िया हिस्ट्रीशीटर थे। उनका निधन हो गया था। घटना के बाद भीलवाड़ा में हालात काफी तनावपूर्ण है। शहर में सभी पांच थाना क्षेत्र में एसटीएफ और आरएसी के जवानों को तैनात कर दिया गया है। आदर्श के मामा महेश खोतानी ने कहा कि जबतक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता है तबतक हम शव को नहीं उठाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली ने कहा कि युवक को मुख्य चौराहे पर रोकर उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी। वहीं विहिप का कहना है कि जबतक सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता है, तबतक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। भीलवाड़ा शहर के भाजपा विधायक विट्ठल अवस्थी ने कहा कि भीलवाड़ा की घटना शर्मनाक है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+