Satish Kumar: चीन से कब आएगा राजस्थान के सतीश का शव? जालोर MP को मिला बड़ा अपडेट, 2 जुलाई सबसे अहम दिन
Rajasthan Man Satish Kumar China News: राजस्थान के भीनमाल जालोर के सतीश कुमार माली का शव चीन से कब आएगा? इस सवाल के जवाब में जालोर से भाजपा सांसद लुंबाराम चौधरी के पास बड़ा अपडेट आया है, जिससे सतीश के शव को वतन की मिट्टी जल्द नसीब होने वाली है।
जालोर सांसद लुंबाराम चौधरी ने बताया कि सतीश कुमार का शव भारत लाने के लिए विदेश मंत्रालय की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विदेश मंत्रालय व चीन में भारतीय दूतावास के हस्तक्षेप के बाद चेतन सिंह राठौड़ की शिनाख्त करने व अन्य कागजी औपचारिकता पूरी करने के लिए अधिकृत किया गया है। चेतन सिंह भी जालोर के रहने वाले हैं। वर्तमान में चीन में रहते हैं।
यह भी पढ़ें- राजस्थान के सतीश की चीन में हत्या, शव भारत लाने में क्या आ रहीं दिक्कतें? विदेश मंत्रालय ने बताया सब कुछ

जालोर सांसद लुंबाराम चौधरी के अनुसार विदेश मंत्रालय के अधिकारियों को रविवार 30 जून को सूचना मिली है कि सतीश कुमार हत्याकांड में अधिकृत किए गए चेतन सिंह राठौड़ 2 जुलाई को चीन के गुआंगजो शहर के मुर्दाघर पहुंचकर शव की शिनाख्त करेंगे। चीन ने यह तो मान लिया कि उनके यहां भारतीय सतीश कुमार की हत्या हुई है, मगर दो जुलाई को शव की पहचान पुख्ता होने के बाद उसे भारत भेजने की तैयारी की जाएगी।
यह भी पढ़ें- कौन था राजस्थान का सतीश कुमार, जिसका चीन में अपहरण के बाद चौथी मंजिल से फेंककर हुआ मर्डर
चीन में जान गंवाने वाला सतीश कुमार कौन था?
बता दें कि सतीश कुमार राजस्थान के जालोर जिले के भीनमाल का रहने वाला था। भीनमाल में भागल मार्ग भीमजी बेरा निवासी नरसाराम माली का बेटा सतीश कारोबार के सिलसिल में दो साल पहले चीन गया था। सतीश कुमार का जन्म 12 जून 1998 को हुआ था।
भारत के सतीश कुमार की चीन में कैसे हुई हत्या?
सतीश कुमार के परिजनों के अनुसार वह चीन में मोबाइल पार्ट्स सस्ती दरों पर खरीदकर भारत भेजने का काम करता था। उसका बिजनेस पार्टनर केविन से किसी बात को लेकर लेकर विवाद हो गया। 21 जून को केविन व उसके साथियों ने सतीश का अपहरण कर लिया और उसके घर पर फोन करके एक करोड़ की फिरौती मांगी। 26 जून को छठी मंजिल से नीचे फेंककर उसकी सतीश की हत्या कर दी।












Click it and Unblock the Notifications