जोधपुर एयरपोर्ट बंद: पश्चिमी राजस्थान में अब IAF की पूर्व अनुमति के बिना कोई विमान नहीं भर सकेगा उड़ान

Jodhpur Airport: भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच भारतीय वायुसेना ने ऑपरेशन 'सिंदूर' के बाद बड़ा कदम उठाया है। बुधवार सुबह जारी किए गए NOTAM (Notice to Airmen) के बाद जोधपुर एयरपोर्ट को 9 मई 2025 तक बंद कर दिया गया है। इस दौरान कोई भी नागरिक उड़ान संचालित नहीं होगी।

जोधपुर एक डिफेंस एयरपोर्ट है, जहां एयर ट्रैफिक कंट्रोल और रनवे का संचालन वायुसेना के अधीन है। वर्तमान सुरक्षा हालात को देखते हुए वायुसेना ने पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में NOTAM लागू कर दिया है। अब यहां कोई भी उड़ान वायुसेना की पूर्व अनुमति के बिना नहीं हो सकती।

Jodhpur Airport

आधी रात की एयर स्ट्राइक के बाद सुबह मिला NOTAM

सूत्रों के अनुसार, मंगलवार रात पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायुसेना द्वारा एयर स्ट्राइक की गई। इसके कुछ ही घंटों बाद बुधवार सुबह जोधपुर एयरपोर्ट को NOTAM मिला। वायुसेना के निर्देश मिलते ही सभी एयरलाइनों को उड़ानें रद्द करने के आदेश दे दिए गए।

यह भी पढ़ें- India Pakistan War: राजस्‍थान के कौन-कौन से शहर पाक मिसाइलों की जद में? अमित शाह की CM के साथ आपात बैठक

इंडिगो और एयर इंडिया ने अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं और यात्रियों को मोबाइल व अन्य ऑनलाइन माध्यमों से सूचना दी गई है। यात्रियों की सहायता के लिए एयरपोर्ट पर हेल्प डेस्क भी स्थापित कर दी गई है। वर्तमान में जोधपुर से प्रतिदिन नौ फ्लाइट्स संचालित होती हैं।

सुरक्षा व्यवस्था सख्त, सीआईएसएफ की तैनाती

एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सीआईएसएफ के हथियारबंद जवानों को तैनात किया गया है। पूरे एयरपोर्ट परिसर में सतर्क निगरानी रखी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने दिए राज्यभर में अलर्ट के निर्देश

प्रदेश में संभावित खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने सीमावर्ती इलाकों में विशेष निगरानी रखने, सोशल मीडिया पर अफवाहों की रोकथाम और साम्प्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए पुलिस को सतर्क रहने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अस्पतालों में पर्याप्त दवाइयां, ऑक्सीजन, एम्बुलेंस, डॉक्टर और जरूरी उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बिजली, पानी और अन्य बुनियादी सेवाओं को बनाए रखने पर जोर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+