Rajasthan News: प्रदेश में ऑपरेशन लोटस,यह कांग्रेसी नेता हो सकते भाजपा में शामिल
Rajasthan Letest News: प्रदेश में भाजपा का ऑपरेशन सफलता के लक्ष्य तक पहुंचता हुआ नजर आ रहा है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं के नामों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
कांग्रेस के सीडब्ल्यूसी सदस्य और विधायक महेंद्रजीत सिंह मालवीय के साथ अब 10 नाम ऐसे सामने आ चुके है जो कभी भी भाजपा का दामन थाम सकते है।

चर्चा है कि 20 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीकानेर,उदयपुर के दौरे पर कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हो सकते है।
राजस्थान में अब कांग्रेस के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। एक ओर तो एक दर्जन के करीब कांग्रेसी नेता हाथ का साथ छोड़ने को आमादा हो रहे है।
उधर दूसरी ओर पूर्व मंत्री खिलाड़ी लाल बैरवा ने दिल्ली में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर ताबड़तोड़ आरोप लगा दिए।
राजस्थान में कांग्रेस की इस दशा और हालात के लिए गहलोत को जिम्मेदार ठहरा कर यहां तक कह दिया कि अभी तो कई नाम बाकी है जो कांग्रेस को छोड़ भाजपा में शामिल होंगे।
खिलाड़ी लाल बैरवा एक ओर जहां अपने विधानसभा में टिकट कटने से नाराज तो थे ही साथ ही पार्टी आलाकमान में कोई सुनवाई नहीं होने और अनदेखी से भी खासे नाराज नजर आए।
यह कांग्रेसी नेता भाजपा में शामिल होने की कतार में
1. महेन्द्रजीत मालवीय
2. लालचंद कटारिया
3. रिछपाल मिर्धा
4. उदयलाल आंजना
5. राजेन्द्र यादव
6. प्रमोद जैन भाया
7. रामलाल जाट
8. महेश जोशी
9. खिलाड़ीलाल बैरवा
10. मुनेश गुर्जर
यह वो दस कांग्रेसी नेता है जो पिछले कई सालों से कांग्रेस के सबसे मजबूत माने जाते थे। इतना ही नहीं महेंद्रजीत सिंह मालवीय,लालचंद कटारिया,प्रमोद जैन भाया,रामलाल जाट और महेश जोशी का नाम तो उन चंद नेताओं में शामिल है जो पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खासे नजदीकी माने जाते थे।
यह नेता हमेशा गहलोत सरकार में मंत्री,विधानसभा अध्यक्ष,मुख्य सचेतक जेसे अहम और बड़े पदों की जिम्मेदारियां निभा चुके है।
राजस्थान में अब चर्चा यह हो रही है कि जिस तरह से खिलाड़ीलाल बैरवा ने दावा किया है कि कई ओर नेता ऐसे है जो भाजपा में शामिल हो सकते है। उस लिस्ट में नया नाम किसका होगा।
क्योंकि जिस तरह से जयपुर से लेकर दिल्ली तक सियासी गलियारों में हलचलें तेज हो रही है उससे तो यहीं लगता है कि लोकसभा चुनावों से पहले राजस्थान सहित देश के कई राज्यों में बड़ा उलटफेर हो सकता है।
हालांकि कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के पार्टी छोड़ने की चर्चाओं के बाद कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा कह चुके है कि कोई कहीं जाए, कांग्रेस को फर्क नहीं पड़ता।
उन्होंने कहा कि जिस नेता के मन में कांग्रेस की विचारधारा है, वह तो कहीं नहीं जाने वाला। उधर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का भी बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा कि अगर महेंद्रजीत सिंह मालवीय नेता प्रतिपक्ष बनना चाहते हैं तो पहले बता देना चाहिए था। अगर वे पहले कहते तो पार्टी उन्हें नेता प्रतिपक्ष बयान देती।
इस राजनीतिक घटनाक्रम के बीच बीजेपी और कांग्रेस के कुछ नेता दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी भी जयपुर से दिल्ली की लगातार दौड़ लगा रहे है।
उधर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने जा रहे महेंद्रजीत सिंह मालवीय सहित कई कांग्रेसी नेता भी दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications