Rajasthan: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़-पूर्व मंत्री सुखराम विश्नोई क्यों हो गए आमने सामने ? यह है बड़ी वजह
rajasthan new districts: राजस्थान में पूर्ववर्ती कांग्रेस की गहलोत सरकार के बनाए 17 नए जिलों पर अब संकट के बाद मंडराने लगे लेकिन उससे पहले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी पारा हाई हो गया है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रदेश के 6-7 जिलों को कम करने के दिए बयान के बाद अब कांग्रेस के नेताओं के पलटवार सामने आ रहे है। पूर्व मंत्री सुखराम विश्नोई ने चेतावनी देते हुए कहा है कि सांचोर जिला था और रहेगा।
आपकों बता दे कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा था प्रदेश के 6-7 जिलों को खत्म करेंगे और उसमें सांचोर जिले भी खत्म करेंगे।

अब पूर्व मंत्री सुखराम विश्नोई ने सांचोर जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बयान जारी करते हुए कहा कि सांचोर सहित अन्य जो जिले बने है वो बेतूके तरीके से बनाए गए है केवल मात्र लोगों को,नेताओं को राजी करने के लिए जिले बनाए है।
Recommended Video
मैं मदन राठौड़ से निवेदन करना चाहता हूं कि सांचोर जो जिला बना है वो पुराना जिला जालोर से 150 किमी की दूरी पर स्थित है। इसके दूरस्त जो सांचोर जिले के गांव है उनकी जालोर से दूरी 220-230 किमी है।
सुखराम विश्नोई ने दावा करते हुए कहा कि जितने भी जिले 17 बने है उनमें सबसे ज्यादा दूरी सांचोर जिले की है। तमाम मापदंड पूरे किए है और जनसुनवाई करके कमेटी जो राय दी है उसी के बाद जिले बढ़े है।
भाजपा की वर्तमान सरकार को आड़े हाथों लेते हुए विश्नोई ने कहा कि जो भाजपा की वर्तमान सरकार है उसकी नित में खोट है। इसलिए मदन राठौड़ ने इस तरह के वक्तव्य जारी करके पहले से ही, मतलब कमेटी की रिपोर्ट आई नहीं, पहले कैसे कह सकते है मदन राठौड़ कि यह जिले व्यर्थ बने है।
विश्नोई ने नसीहत देते हुए कहा कि लोककल्याणकारी सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि लोगों को त्वरित न्याय मिले, समय की बचत हो, इस बात को ध्यान में रखकर के जिले बनाए गए है।
विश्नोई ने छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश राज्यों का उदाहरण देते हुए कहा कि इन राज्यों में भी छोटे जिले बनाए गए है। संख्या में छोटे हुए भी वहां जिलों की संख्या ज्यादा है।
विश्नोई ने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा है कि हम सभी लोग मदन राठौड़ के इस बयान कड़े शब्दों में निंदा करते है, आप सभी भी अपने व्यक्तव्य राठौड़ तक भेजे कि आपने जो बयान दिया है वो गलत है।
विश्नोई ने भाजपा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि मैं भाजपा सरकार को आगाह करना चाहता हूं कि सांचोर जिला है, जिला रहेगा, इसके साथ कोई छेड़छाड़ की तो किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी, अंतिम दम तक लड़कर जिले को यथावत रखेंगे।
आपकों बता दे कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने कहा था कि एक-एक विधानसभा के जिले बना दिए गए।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड pic.twitter.com/BwVa66Rac1
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) September 9, 2024
दूदू, केकड़ी और सांचौर का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि आप ही बताइए यह किस तरह से वाजिब है। राठौड़ ने कहा था कमेटी ने इसका अध्ययन किया है और कई जिले हैं, जिनकी मांग वाजिब भी है, वो जिले रहेंगे, बाकी जिलों को हम समाप्त करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications