Rajasthan News: भाजपा में शामिल होने वाले 83 नेता कौन...किस पार्टी के रहे है सांसद,विधायक ?
Lok Sabha Election: राजस्थान में कांग्रेस पार्टी में सियासी भगदड़ जबरदस्त तरीके से मची हुई है। आज भी कांग्रेस के पूर्व सांसद डाॅ कर्ण सिंह यादव, पूर्व विधायक सुरेश टांक, रामलाल मेघवाल, परम नवदीप, पूखराज गर्ग, सुशीला पलाडा और भंवर सिंह पलाडा सहित 83 नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है।
कांग्रेस के पूर्व सांसद कर्ण सिंह ने भाजपा की सदस्या हासिल करने के साथ ही मंच से कांग्रेस पर जमकर आरोप लगाए है। कहा है कि परिस्थिति निराशाजनक है, शीर्ष नेतृत्व नशे में चूर, ऐसे में पीएम मोदी के नेतृत्व में भगवा दुपट्टा धारण करने के लिए हर कोई तैयार है।

आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में विभिन्न राजनैतिक दलों से आए प्रदेशाध्यक्ष, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, प्रधान, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्यों के साथ सरपंच और कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने नेताओं को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर सदस्यता ग्रहण करवाई।
भाजपा ज्वाइनिंग कमेटी के संयोजक अरूण चतुर्वेदी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड और चुनाव प्रबंधन कमेटी के संयोजक नारायण पंचारियां की उपस्थिति में सदस्या ग्रहण करवाई गई।
पूर्व लोकसभा सांसद, पूर्व विधायक डाॅ. कर्ण सिंह यादव, चूरू से पूर्व सांसद प्रत्याशी प्रताप पूनियां, पूर्व विधायक सुरेश टांक, रामलाल मेघवाल, महेंद्र सिंह गुर्जर, परम नवदीप, पूखराज गर्ग, बलवान यादव, पूर्व विधायक एवं जिला प्रमुख सुशीला पलाडा, व्यवसायी भंवर सिंह पलाडा ने भाजपा की सदस्या ग्रहण की।
इसके साथ ही अलवर जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, कई प्रधान, सरपंच और पार्षदों ने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 वर्षों में इस देश को अटूट विश्वास दिलाया है। इसी का परिणाम है कि आज भाजपा परिवार में विभिन्न राजनैतिक दलों के नेता शामिल हो रहे है।
एक तरफ नशे में चूर ऐसा शीर्ष नेतृत्व है जो एक परिवार तक सीमित है तो दूसरी ओर ऐसा शीर्ष नेतृत्व है जो पूरे देश को ही अपना परिवार मानता है। एक तरफ ऐसा शीर्ष है जो 13 साल मुख्यमंत्री और 10 साल से प्रधानमंत्री रहते हुए गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार प्रयासरत है।
देश की जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ऐसा विश्वास है कि भाजपा के 10 वर्षों की तुलना कांग्रेस के 60 वर्षों से की जा रही है। एक ओर उनके 60 साल के विकास कार्य है तो दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में किए गए विकास कार्य है।
आप सभी के सहयोग से फिर एक बार मोदी सरकार और, अबकी बार 400 पार सीटों पर कमल खिलाना है। वहीं राजस्थान की 25 की 25 सीटों पर भाजपा को जीताना है।
पूर्व सांसद और पूर्व विधायक डाॅ कर्ण सिंह यादव भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद कहा कि कांग्रेस की परिस्थितियां आज निराशाजनक है। कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व आज नशे में है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष यात्रा कर रहे है, उन्हें पार्टी के भीतर क्या हो रहा है इसका मालूम नहीं है।
यहां प्रदेश का शीर्ष नेतृत्व का कोई आकलन नहीं है। अलवर का नेतृत्व तो राजप्रसादों में कैद है। कांग्रेस की ऐसी परिस्थितियों में लोगों का दम घुट रहा था।
ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भगवा दुपट्टा धारण करने के लिए हर कोई तैयार है। भाजपा की मजबूत पार्टी को हम सभी और अधिक मजबूत बनाएंगे और राजस्थान की 25 की 25 सीटों के साथ ही अलवर लोकसभा सीट पर अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज करवाएंगे।
भाजपा की सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के दौरान प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगडी, विधायक और प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल, प्रदेश मंत्री वासुदेव चावला, भूपेंद्र सैनी, भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक और प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ सहित कई भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications