Bikaner Murder News: राजस्थान में प्रेमी संग महिला ने सहेली के साथ किया ऐसा, पुलिस जांच में हुआ खुलासा
Rajasthan Murder Case: राजस्थान में प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने सहेली की नृशंस हत्या कर मौत के घाट उतार दिया और इस हत्याकांड की वजह को जानकर पुलिस के अधिकारी भी सन्न रह गए।
बीकानेर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां युवती ने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी सहेली की गला घोंटकर हत्या कर दी, फिर गंडासे से उसके शरीर के टुकड़े भी किए। हत्याकांड की जांच पड़ताल में पुलिस ने आरोपी प्रेमी-प्रेमिका को गिरफ्तार किया है।

दरअसल हनुमानगढ़ की रहने वाली आरोपी संगीता (35) की मुलाकात मुस्कान से जोधपुर में हुई। कुछ समय बाद दोनों दोस्ती गहरी हो गई।
इस दौरान संगीता विकास मान (37) नाम के व्यक्ति से मिला, जो जोधपुर का ही रहने वाला था। एक समय बाद संगीता और विकास की नजदीकियां बढ़ी और दोनों रिलेशनशिप में रहने लगे।
हालांकि इस दौरान सहेली मुस्कान संगीता को लिव-इन में न रहने की सलाह देती। इससे नाराज होकर संगीता ने प्रेेमी के साल मिलकर मुस्कान की हत्या की योजना बनाई।
योजनानुसार मुस्कान को दोनों ने बुलाया फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। मुस्कान की पहचान न हो सके इसलिए दोनों ने गंडासे से उसके सिर धड़ से अलग कर दिया, उसके दोनों हाथ में टैटू होने पर हाथ भी काट दिए और शहर से दूर नगर में फेंक दिया।
हत्या के 2-3 बाद बीकानेर के घड़सीसर स्थित अंडरपास निकट कचरे के ढेर में महिला का सिर कटा शव मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान शुरू की।
महिला की पहचान पाली की रहने वाली मुस्कान के रूप में हुई। इसके बाद हत्या मानकर पुलिस ने जांच शुरू किए। शव मिले स्थान के नजदीक सीसीटीवी फुटेज को देखा। जिसमें एक कार पर शक के बाद नंबर निकाले।
नंबर के आधार पर पुलिस जोधपुर पहुंची और विकास मान को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उसकी प्रेमिका संगीता भी गिरफ्तार की गई। पुलिस ने बताया कि दोनों ने हत्या की बात को स्वीकार किया है।
पुलिस के पूछताछ के बाद बताया कि दोनों ने मृतका मुस्कान को बुलाकर कार में गला घोंटकर हत्या की। फिर सड़क रास्ते बीकानेर पहुंचा और उसके सिर धड़ से अलग कर शरीर वो वहीं फेंक आया।
शरीर के बचे हिस्से (सिर और हाथ) को जोधपुर स्थित पांचबत्ती नाले में फेंक दिया। शुक्रवार सुबह आरोपियों की निशानदेही पर पांच बत्ती इलाके में नाले में सर्च अभियान चलाया गया जहां कट्टे में मुस्कान का सिर और दोनों हाथ मिले थे। इसके बाद टीम दोनों आरोपियों को लेकर बीकानेर रवाना हो गई है।
बीकानेर पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी ने दिल दहला देने वाले इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया की मुस्कान नाम की लड़की थी जो संगीता को बड़ी बहन मानती थी ओर वो विकास को संगीता के साथ नहीं रहने दे रही थी। इसी से परेशान होकर विकास ने लड़की को मौत के घाट उतार दिया।

मीडिया को जानकारी देते हुए एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि जोधपुर में महिला का सिर और अन्य हिस्से मिले हैं। जानकारी के अनुसार जोधपुर के पांच बत्ती चौराहे स्थित नाले में महिला का सिर मिला है। पुलिस को इस मामले में गुरुवार रात सुराग मिले थे, जिसके बाद बीकानेर से प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी रमेश जोधपुर पहुंचे।
पुलिस ने सिर और शरीर के कुछ हिस्से रातानाड़ा थाना क्षेत्र में बरामद किए हैं। पुलिस पिछले पांच दिन से इस मामले का खुलासा करने में जुटी हुई थी।
इस बीच घटनाक्रम के तार जोधपुर से जुड़ गए। इस मामले में कुछ लोगों से पूछताछ हुई और इसी पूछताछ के आधार पर निशानदेही की गई। शव से काटे गए सिर और हाथ बरामद कर लिए गए। पुलिस ने एक महिला और एक पुरुष को इस मामले में हिरासत में लिया है।
माना जा रहा है कि इन्हीं दोनों ने इस मामले का खुलासा किया है। सीसीटीवी फुटेज और एरिया के कॉल रिकार्ड सहित टेक्निकल सपोर्ट के आधार पर पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा किया है।
कट्टे में मिली लाश जिस जगह सिर और हाथ फैंकने की सूचना मिली थी, वहां नगर निगम के सहयोग से सर्च अभियान चलाया गया। जोधपुर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची जेसीबी से सफाई के दौरान एक कट्टे में लाश मिली है।
ये है मामला 15 जून को बीकानेर में जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने में घड़सीसर के पास स्थित अंडर पास के कुछ आगे कचरे के ढेर में महिला का सिर कटा शव मिला था। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम सहित कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।
महिला के शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया।पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने सहयोग करने में हेड कांस्टेबल हेतराम व शिवराण की अहम भूमिका बताई।












Click it and Unblock the Notifications