Jodhpur Letest News: हाथों में डांडिया लेकर झूमते नजर आए गजेंद्र सिंह...देखिए आप भी वीडियो

Lok Sabha Election: राजस्थान में लोकसभा चुनावों के सियासी रंग इन दिनों जमकर देखने को मिल रहे है। इन सियासी रंगों में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और जोधपुर लोकसभा से प्रत्याशी गजेंद्र सिंह रंगे हुए नजर आ रहे है।

गजेंद्र सिंह शेखावत चुनाव से पहले होली के रंगों में डूबे नजर आ रहे है। कभी हाथ चंग लेकर गैरिया गाते नजर आते है तो कभी हाथों में डांडिया लेकर गैर नृत्य करते नजर आ रहे है।

in-jodhpur-union-minister-gajendra-singh-was-seen-in-political-attire-swinging-with-a-dandiya

आगामी लोकसभा का चुनावी रंग भी होली के रंगों के साथ परवान चढने लगा है। भारतीय जनता पार्टी जोधपुर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत सुबह जल्द ही जोधपुर भदवासिया सब्जी मंडी में फागोत्सव में शामिल हुए।

यहां शेखावत ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी तो वही मंडी में उन्होंने गैरियों के संग चंग की थाप और ढोल की डंकार पर हाथों में डांडिया लेकर गैर नृत्य भी किया।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का हटके अंदाज, होली समारोह पर ढोल की थाप पर थिरके मंत्री

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत आज सुबह जोधपुर की भदवासिया सब्जी मंडी में होली समारोह में शामिल हुए, इस दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत कहते हैं, "...होली का त्योहार सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है जहां हर कोई अपने सभी मतभेदों को भूलकर खुशी के एक ही रंग में रंग जाता है यह होली और भी खास है क्योंकि देश होली मना रहा है।"

अपने घर पर भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार देश में होली का त्यौहार मनाया जा रहा है। और इसी वजह से इस बाद देशभर के लिए होली का पर्व खास बन गया है।

केंद्रीय मंत्री और लोकसभा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस दौरान विपक्ष पर चुटकी लेते हुए कहा कि इस बार राजस्थान में इस बार हैट्रिक के साथ देश में मोदी के नेतृत्व में 400 पार जीत कर सरकार बनाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+