दौसा में क्यों जमकर बरसे कैबिनेट मंत्री डॉक्टर किरोड़ी लाल मीना ? जानिए खबर
rajasthan news: राजस्थान में भजनलाल सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉक्टर किरोड़ी लाल मीना आज अपने गृह नगर दौसा में पूर्व विधायक सहित कांग्रेस पर जमकर बरसे।
दौसा जिले सहित प्रदेश में पिछले सालों में हुए भ्रष्टाचार के मामले में कैबिनेट मंत्री डॉक्टर किरोड़ी लाल मीना ने चोटी पकड़ने का दावा किया है।

दरअसल कैबिनेट मंत्री डॉक्टर किरोड़ी लाल मीना आज दौसा जिले के महवा दौरे पर थे। इस दौरान पूर्व विधायक ओमप्रकाश हुडला का नाम लिए बिना हमला बोलते हुए कहा कि पिछले 10 साल में महुआ में भ्रष्टाचार हुआ है उसकी लोगों की तो चोटी पकड़ी जाएगी, वो बचने वाले नहीं है।
दौसा के महवा में स्कूल शिक्षा परिवार के वार्षिक कार्यक्रम मे भजनलाल सरकार के केबिनेट मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने मुख्य अतिथि के रूप शिरकत की।
इस दौरान आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि आप सब लोगों ने डबल इंजन की सरकार बनाई, डबल इंजन की सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 13 जिलों में ईआरसीपी देकर अपना काम कर दिया।
कैबिनेट मंत्री डॉक्टर मीना ने कहा कि फ्लोराइड युक्त पानी पीकर सब लोगों के घुटने जाम हो गए उन्होंने उदाहरण देकर कहा कि यह बुजुर्ग मेरी उम्र के हैं लेकिन मेरे साथ-साथ नहीं चल सकते।
बीजेपी के कद्दावर नेता किरोड़ी लाल मीणा ने ईआरसीपी को लेकर कहा कि 40 प्रतिशत आबादी को पानी पीने के लिए मिलेगा। इसलिए आमजन की पानी की समस्या दूर हो जाएगी।
उन्होंने ने अपने भाषण में आगे बोलते हुए कहा कि मैं तो आपके घर का हूं ही "आपको छूट है कभी भी आओ ,लेकिन छूट तो है पर लूट नहीं है"।
Rajasthan news: @DrKirodilalBJP ने भ्रष्टाचारियों को दी सीधी चेतावनी,देखिए खबर @Oneindia @KumariDiya @BhajanlalBjp #dailhunt #one_india_hindi pic.twitter.com/21g70cmF9M
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) February 1, 2024
डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा का यह इशारा पूर्व विधायक ओमप्रकाश हुडला की तरफ इशारों-इशारों में था, कैबिनेट मंत्री डॉ मीना ने बिना नाम लिए महवा के पूर्व विधायक ओमप्रकाश हुडला पर निशाना साधते हुए कहा कि जो पिछले 10 सालों से लूट मची है, अब लूट के भ्रष्टाचार वाले कागज निकाले जा रहे हैं जिसने भ्रष्टाचार के किया है उन भ्रष्टाचार करने वाले की तो चोटी पकड़नी पड़ेगी,उनकों छोड़ेंगे नही।
केबिनेट मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा बोले पिछले 10 सालों में भारी भ्रष्टाचार फैलाया है। देश कभी आपने ऐसा देखा नहीं होगा भ्रष्टाचार के मामले मे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ़्तार होना पड़ा है। जो झारखंड के मुख्यमंत्री थे।
इसलिए चाहे कोई कितना ही बड़ा हो उसको हम नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा भजनलाल सरकार जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है। हम भ्रष्टाचारियों को जेल की सलाखों में भेजने का काम करेंगे और प्रदेश मे भ्रष्टाचार नहीं होने देंगे।












Click it and Unblock the Notifications