Rajasthan News: भरतपुर में पति ने पत्नी पर अफेयर के शक में कर दिया यह कांड, फिर गुनाह यूं किया कबूल !
Rajasthan Crime News: राजस्थान में पति को पत्नी पर शक करना भारी पड़ गया। सात जन्मों तक साथ निभाने की कसम और अग्नी के सात फेरे आज चंद पलों में टूट गए।
भरतपुर में हुए रिश्तों के कत्ल के इस सनसनीखेज मामले के बाद हर कोई सन्न है। पुलिस भी इस घटना के बाद गहन जांच पड़ताल कर रही है।
दरअसर भरतपुर में रुदावल थाना क्षेत्र के गांव ब्रह्मबाद में रविवार को मोबाइल पर अधिक बात करने से नाराज पति ने पत्नी का सिर बेड पर दे मारा। जिससे पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।

घायल हालत में महिला के जेठ ने बयाना अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। पति को शक था कि उसकी पत्नी का अपने जीजा से अफेयर है और पत्नी उसी से दिनभर मोबाइल पर बात करती रहती है।
सूचना मिलते ही रुदावल थाना पुलिस बयाना अस्पताल पहुंची और आरोपी पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। रूपवास सीओ श्वेता पाठक भी बयाना सीएचसी पहुंच गई और घटना की जानकारी ली।
पुलिस ने मृतका रेणु (30) पत्नी नरेंद्र जाटव के शव को सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मृतिका के परिजनों को सूचना दे दी है उनके आने पर ही पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जाएगी।
रुदावल थाना के एएसआई भरत लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार सुबह 11 बजे ने आस पास ब्रह्मबाद गांव निवासी नरेंद्र की पत्नी रेणु फोन पर बातचीत कर रही थी। इसी बातचीत को लेकर पति पत्नी में विवाद हो गया।
विवाद इतना बढ़ गया कि झगड़े में दोनों ने एक-दूसरे के मोबाइल भी तोड़ दिए। इसी दौरान गुस्से में नरेंद्र ने अपनी पत्नी का सिर बेड के कोने पर दे मारा। जिससे रेणु गंभीर घायल हो गई और उसके जेठ टीकम ने गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। जंहा उपचार के दौरान रेणु की मौत हो गई। नरेंद्र को शक था कि उसकी पत्नी रेणु का अपनी ममेरी बहन के पति से अफेयर है।
महिला की मौत के बाद आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतका फरीदाबाद के रामनगर की रहने वाली थी। उसकी मौत की परिजनों को सूचना दे दी है। पीहर पक्ष के आने पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
मृतिका के पति नरेंद्र ने बताया कि उसकी रेणु से पांच साल पहले मुलाकात हुई थी और उसने कोर्ट मैरिज की थी। लेकिन शादी के बाद से ही पत्नी अधिकतर पीहर में रहती थी। उसने दो बार अपनी मां के कहने पर फरीदाबाद में अबॉर्शन भी कराया था।
उसका अपने जीजा से अफेयर था और वह उसी से बात करती रहती थी इसी बात को लेकर के मेरे और उसके बीच में विवाद हुआ था गलती से उसका सिर बैड से लग गया जिसकी मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications