IAS टीना डाबी ने शेयर की जैसलमेर की खूबसूरत फोटो, यूजर ने लिखा-'मैम आपके आने के बाद बारिश खूब हो रही'
जैसलमेर, 5 अगस्त। राजस्थान कैडर की आईएएस अधिकारी टीना डाबी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। कभी वे अपने निजी जिंदगी तो कभी सर्विस को लेकर। ये सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इनकी इंस्टाग्राम पोस्ट लोग काफी पसंद करते हैं। इस बार चर्चा में इनकी एक इंस्टाग्राम पोस्ट ही है, जिस पर यूजर ने बेहद हास्यास्पद कमेंट किया है।

टीना डाबी को जैसलमेर डीएम की जिम्मेदारी संभाले चार सप्ताह हो गए
दरअसल, बीते माह राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए और जयपुर में वित्त (कर) विभाग में बतौर संयुक्त सचिव पोस्टेड टीना डाबी को जैसलमेर जिला कलेक्टर पद पर लगाया गया। टीना यूपीएससी-2015 की टॉपर रहीं टीना डाबी को जैसलमेर डीएम की जिम्मेदारी संभाले चार सप्ताह हो गए।
टीना डाबी ने जैसलमेर की छह खूबसूरत तस्वीरें शेयर की
एक दिन पहले टीना डाबी ने जैसलमेर की छह खूबसूरत तस्वीरें शेयर की, जिनमें सोनारगढ़ दुर्ग जैसलमेर, झील धोरे और गोडावन पक्षी आदि शामिल थे। इन मनमोहक तस्वीरों के साथ जैसलमेर डीएम टीना डाबी ने कैप्शन लिखा कि कौन यक़ीन करेगा की यह रेगिस्तान है? मानसून में जैसलमेर! पिछले एक महीने में रिकॉर्ड तोड़ बारिश के बाद जिले के विभिन्न हिस्से इस कदर खूबसूरत नजर आ रहे हैं।

तस्वीरों को 1 लाख 30 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया
जैसलमेर कलेक्टर टीना डाबी द्वारा अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की गईं इन तस्वीरों को 1 लाख 30 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया। 859 लोगों ने इन कमेंट किए हैं। किसी ने सवाल किया कि क्या जैसलमेर में बाढ़ आ गई तो किसी ने जय जय राजस्थान लिखा। एक यूजर ने तो कमेंट किया कि इस क्लाइमेंट चेंज कहते हैं।

आपने तो जैसलमेर के बारे में इसका उल्टा पढ़ा होगा
सबसे मजेदार कमेंट chanderkala1494 यूजर का रहा। इन्होंने लिखा कि दरअसल मैम जबसे आपने जैसलमेर में ज्वाइन किया है उसके बाद बारिश खूब हुई है। हम भी यही बात रहे थे कि टीना मैम तो बुक्स के फैक्टस पर विश्वास करना छोड़ देंगीं। क्योंकि आपने तो जैसलमेर के बारे में इसका उल्टा पढ़ा होगा। धन्यवाद मैम...हमारी भाग्यशाली कलेक्टर मैम।

महिला सशक्तीकरण लेकर आई हैं
chanderkala1494 के कमेंट पर भी कई लोगों ने रिप्लाई दिया है।
यूजर rohan_meena345 ने लिखा कि झूठ मत बोलो। वहीं, janirejaniajana और roshu_goswami01 ने चंद्रकला की बात पर सहमति जताई है। टीना डाबी की इस पोस्ट पर एक अन्य यूजर bhargavi2558 लिखती हैं कि मैम आप भाग्यशाली और आप इस जगह के लिए खुशहाली और महिला सशक्तीकरण लेकर आई हैं।












Click it and Unblock the Notifications