Rajasthan News: कितने मालदार है चुन्नीलाल-मदन का धन कितना ? सामने आई यह बड़ी जानकारी

Rajya Sabha Electionte: राजस्थान में राज्यसभा चुनावों के लिए नामांकन करने वाले चुन्नीलाल गरासिया और मदन राठौड़ की अब सम्पति के साथ पत्नियों की चर्चाएं हो रही है।

राज्यसभा प्रत्याशी मदन राठौड़ और चुन्नीलाल गरासिया ने अपनी संपत्ति का ब्योरा निर्वाचन विभाग को दिया है। दोनों ही नेता करोड़पति हैं।

how-rich-are-the-bjp-candidates-in-rajya-sabha-how-much-money-does-chunnilal-madan-have-this-big-i

लेकिन कांग्रेस की सिसायी जमीन में भूकंप लाने वाले चुन्नीलाल गरासिया की चर्चाएं कुछ ज्यादा हो रही है। क्योंकि एक ओर तो डूंगरपुर जिले के मूल निवासी है और आदिवासी वोटबैंक में मजबूत पकड़ रखते है।

तो वहीं दूसरी ओर पारिवारिक स्थिति में भी गरासिया खासे मजबूत है। गरासिया के परिवार में दो पत्नियां और दो बच्चे है।

70 वर्षीय चुन्नीलाल गरासिया करोड़पति होने के साथ-साथ दो पत्नियों के पति भी हैं। भाजपा की ओर से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर चुके चुन्नीलाल गरासिया ने निर्वाचन आयोग को दिए संपत्ति के ब्योरे में बताया कि गरासिया की स्वयं की चल संपत्ति 1.41 करोड़ है, जबकि पहली पत्नी लक्ष्मीदेवी की 19.35 लाख एवं दूसरी पत्नी सुशीला की 14.52 लाख है।

इनके दो बच्चों के पास 5-5 लाख, एक के पास 12.27 लाख की चल संपत्ति है। शपथ पत्र के मुताबिक गरासिया के पास नकद 6,55,800 रुपये, लक्ष्मीदेवी के पास 5.85 लाख एवं सुशीला के पास 50 हजार रुपये हैं।लक्ष्मीदेवी के पास 200 ग्राम सोना है, जिसका बाजार मूल्य 12.50 लाख रुपए बताया गया है। 500 ग्राम चांदी भी है जिसकी कीमत 35 हजार रुपए है।

सुशीला के पास 200 ग्राम सोना है, जिसका बाजार मूल्य 12.50 लाख है, 500 ग्राम चांदी है। शपथ पत्र में दिए गए वाहनों के विवरण में उन्होंने अपने पास महिंद्रा पिकअप, मारुति डिजायर, मारुति जिप्सी पिकअप, तीन बाइक एवं लक्ष्मीदेवी के पास एस्टीम कार होना बताया है। गरासिया व उनकी पत्नी के पास 2.25 व 2.25 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।

इधर भाजपा के मदन राठौड़ ने अपने पास 32.14 लाख रुपये व पत्नी उषा देवी के पास 1.50 करोड़ रुपये की चल संपत्ति होने की जानकारी दी है। साथ ही स्वयं के पास 71 हजार व पत्नी उषा देवी के पास 1.53 लाख कैश होना बताया है।

इसके अतिरिक्त स्वयं के पास 25 ग्राम सोने के जेवर और पत्नी के पास 300 ग्राम सोना व 800 ग्राम चांदी होना बताया है। राठौड़ के पास 2.14 करोड़ रुपये व पत्नी के पास 4.91 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्ति भी है। इन्होंने अपना पेशा व्यापार बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+