Jaipur News: जब ओवरटेक करते समय हो गई चूक, .दो गाड़ियों की भिड़ंत में उड़ गए परखच्चे और पसर गया मातम
Jaipur News: राजधानी जयपुर को जोड़ने वाले मनोहरपुर-दौसा नेशनल हाईवे पर आज भीषण सड़क हादसा हो गया, हादसे में 4 की मौके पर मौत और 10 जने गंभीर रूप से घायल हो गए। हाईवे पर आज ओवरटेक करने पर दो कारों में भीषण टक्कर हो गई।
राजस्थान की राजधानी जयपुर के मनोहरपुर-दौसा हाईवे पर आज गुरुवार को दो कारों में भीषण भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कारे चकनाचूर हो गई और गाड़ियों में लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं हादसे में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस भीषण हादसे की सूचना पर आंधी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक व गंभीर घायलों को आंधी सीएचसी और निम्स अस्पताल पहुंचाया।
हादसे के बाद मनोहरपुर-दौसा हाईवे पर वाहनों का जाम और लोगों को भीड़ जमा हो गई। ऐसे में आंधी थाना पुलिस ने वाहनों के जाम को सुचारू किया।
जानकारी के अनुसार जयपुर के जमवारामगढ़ में मनोहरपुर-दौसा हाईवे पर डांगरवाड़ा के पास दो गाड़ियों की भिड़ंत 4 लोगों के मौत की हो गई। जबकि, 10 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को फौरन सीएचसी आंधी में करवाया, जहां से तीन गंभीर घायलों को जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।
वहीं हादसे की खबर सुनते ही डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा सहित कई नेताओं ने संवेदनाएं जताई है। उन्होने कहा कि मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दे और शोकाकुल परिवारों को शक्ति दे।












Click it and Unblock the Notifications