Rajasthan: हेमलता ने पड़ोसी के प्यार में अपने 8 साल के बेटे का किया कत्ल, शव गोभी की फसल में दबाया
राजस्थान के भरतपुर जिले के रूपवास थाना इलाके के चंदनुपर गांव में 8 वर्षीय गोली की हत्या के आरोप में उसकी मां हेमलता व उसके प्रेमी कृष्णकांत को पकड़ा है।
राजस्थान के भरतपुर जिले के रूपवास थाना इलाके गांव चंदनुपर से ढाई साल पहले आठ वर्षीय गोलू उर्फ सत्यवीर ठाकुर की हत्या के मामले में चौंकाने खुलासा हुआ है। उसका कत्ल किसी और ने नहीं बल्कि खुद उसकी मां ने किया था। वो भी पड़ोसी के साथ अवैध संबंधों की वजह से।
गोलू हत्याकांड का खुलासा करते हुए रूपवास पुलिस ने बच्चे की मां हेमलता व उसके प्रेमी कृष्णकांत को गिरफ्तार किया है।

रूपवास थाना प्रभारी भोजाराम के अनुसार 35 वर्षीय हेमलता ठाकुर को पड़ोसी 24 वर्षीय कृष्णकांत से प्यार हो गया था। दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। 15 फरवरी 2021 की दोपहर को हेमतला का 8 वर्षीय बेटा गोलू अचानक घर से गायब हो गया था।
भीलवाड़ा जिले के रूपवास पुलिस थाने में गोलू के पिता ज्ञान सिंह ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस को 18 फरवरी 2021 की दोपहर को लापता बच्चे गोलू का शव गोभी की फसल के खेत में दबा हुआ मिला।
मामले की जांच कर रही पुलिस को पता चला कि बच्चे ने अपनी मां को प्रेमी के साथ रात को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद हेमलता को लगा कि उसका बेटा इस बात को अपने पिता से कह देगा। इसलिए उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर गोलू की हत्या कर दी और फिर गोभी की फसल के खेत में शव को दफना दिया।
इधर, लंबे समय तक मामले का खुलासा नहीं होने पर गोलू के पिता ज्ञान सिंह ने राजस्थान उच्च न्यायालय जयपुर में याचिका दायर की थी। जिस पर सुनवाई करते हुए राजस्थान हाईकोर्ट ने डीएसपी स्तर के अधिकारी से जांच करवाने के निर्देश दिए थे।
हाई कोर्ट के आदेश के बाद बयाना डीएसपी नीति राज के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन हुआ और मामले की जांच शुरू हुई। जांच में सामने आया कि बच्चे की हत्या उसकी मां और उसके प्रेमी ने की है। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications