Hemaram Chaudhary: 6 बार के कांग्रेस MLA हेमाराम चौधरी ने लिया संन्यास, वजह जानकार होगा गर्व
Hemaram Chaudhary Ne Rajniti Chhori: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 से हेमाराम चौधरी ने सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लिया है।
Hemaram Chaudhary ne Liya sanyas: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में टिकटों को लेकर हो रही खींचतान के बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता हेमाराम चौधरी ने 26 अकटूबर 2023 को सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लिया है।
राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में वन मंत्री हेमाराम चौधरी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर राजनीति छोड़ने का ऐलान किया है। साथ ही कहा कि वे राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 नहीं लड़ना चाहते।

राजस्थान में भारत-पाकिस्तान पर स्थित बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी से कांग्रेस विधायक हेमाराम चौधरी ने खड़गे को भेजे अपने पत्र में लिखा कि ''जीवन में मैं ऐसे पड़ाव पर खड़ा हूं, जहां खुद को सक्रिय राजनीतिक जीवन के लिए पूरी तरह से समर्पित करने में अससमर्थ हूं। मैंने हमेशा माना है कि जिस तरह से पार्टी ने मुझे कम उम्र में बड़ी जिम्मेदारी दी थी। वैसे ही मुझे आगे आने वाली पीढ़ी को मौका देना चाहिए। मेरा अपना मानना है कि उम्रदराज और वरिष्ठ राजनेता को नैतिक आधार पर युवाओं को प्रेरित करना चाहिए। उन्हें राजनीतिक स्थान दें। राजनीति में आगे बढ़ने का मौका दें। आगामी विधानसभा चुनाव में मैं प्रत्याशी के रूप में नहीं बल्कि एक साधारण कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में हिस्सा लूंगा। इसलिए गुड़ामालानी से किसी नए कार्यकर्ता को मौका मिले।''
उललेखनीय है कि हेमाराम चौधरी राजस्थान की राजनीति में बड़ा नाम हैं। छह बार विधायक बने चुके हैं। दो बार मंत्री रहे हैं। हेमाराम चौधरी सचिन पायलट गुट के नेता माने जाते हैं। हेमाराम चौधरी ने पिछले दिनों ही संकेत दे दिया था कि वे विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। कार्यकर्ताओं ने चुनाव लड़ने के लिए उनकी खूब मनुहार की थी। उनके पैरों में पगड़ी तक उतारकर रख दी थी। इसके बावजूद उन्होंने चुनाव लड़ने की हामी नहीं भरी।
हजारों समर्थकों की मौजूदगी में हेमाराम चौधरी ने कहा था कि पिछले राजस्थान विधानसभा चुनाव में जनता से कई वादे किए थे, जो पूरे नहीं कर पाया। जिस जनता ने मुझे यहां पर पहुंचाया। उनके लिए मैं कुछ नहीं कर पाया। इसलिए मेरा चुनाव लड़ना सही नहीं।












Click it and Unblock the Notifications