GROUND REPORT: राजस्थान में भारी बारिश, टोंक में पानी के तेज बहाव में ड्राइवर सहित बस लापता

Rajasthan Weather News: राजस्थान के टोंक जिले में बारिश ने ऐसा बवंडर मचाया है कि चारों ओर पानी में डूबे हुए गांव, खेत और सड़कें नजर आ रही है। पानी में कागज की कश्ती बन तैरती गाड़ियां नजर आ रही है।

पिछले तीन दिन से झमाझम बारिश ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। मालपुरा, देवली, नगरफोर्ट, उनियारा इलाके में करीब 300 एमएम से अधिक बारिश दर्ज की गई है।

यहीं हाल पिछली बारिश के दौरान भी हुआ जब एक ही दिन में बारिश ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। पहली ही बारिश में 200 एमएम दर्ज की गई थी।

heavy-rain-in-rajasthan-mushladhar-barrish-situation-out-of-control-due-to-rain-in-tonk-district

लगातार बारिश से कई जगह बाढ़ जैसे हालात हो गए है। मालपुरा के टोरडी सागर बांध के पानी के तेज बहाव में एक रोडवेज बस ड्राइवर सहित बह गई है। ड्राइवर की लापरवाही से यह बड़ा हादसा बताया जा रहा है। वहीं उनियारा,नगरफोर्ट,टोडारायसिंह, पीपलू सहित कई इलाकों में पानी के तेज बहाव के चलते वाहन डूब गए है। मवेशी डूब गए साथ ही खेत भी जलमग्न हो गए है।

Recommended Video

    GROUND REPORT: राजस्थान में भारी बारिश, टोंक में पानी के तेज बहाव में ड्राइवर सहित बस लापता

    वन इंडिया हिंदी से खास बातचीत करते हुए टोंक जिला कलेक्टर डॉक्टर सौम्या झा ने बताया कि टोंक जिले में परसो रात को 300 एमएम से ज्यादा बारिश हुई है। जिले के बड़े बांध माशी, टोरडी,गलवा, गलवानिया ओवरफ्लो हो गए है वहीं छोटे बांध भी ओवर फ्लो की स्थिति बनी हुई है।

    सभी बांधों पर हमारे अधिकारी तैनात किए गए है। कोशिश की जा रही है कि बांध का ओवरफ्लो पानी गांवों में ना घुसे, हम भी मुनादी करवा कर लोगों से अपील कर रहे है कि जहां से भी पानी रपटो से या रोड से ओवरफ्लो होकर जा रहा है वहां जान जोखिम में डालकर सफर ना करे।

    हमने ऐसी जगहों पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को मुस्तैद भी किया है कि ऐसी जगहों से लोगों की आवाजाही ना हो। ताकि कोई हादसा ना हो सके। हमने पानी के बहाव वाले इलाकों में भी अलर्ट जारी कर दिया है कि जहां भी पानी भराव का अंदेशा हो सकता है वहां पर कोई भी व्यक्ति जान जोखिम में डालकर ना जाए।

    कई लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है। साथ ही हम सभी प्रकार के नुकसान का आंकलन भी करवा रहे है ताकि उन्हे आपदा राहत से मुआवजा मिल सके।

    ड्राइवर सहित बस के पानी में बहने के मामले में भी जिला कलेक्टर सौम्या झा ने बताया कि एक रोडवेज बस का चालक था जो नशे में धुत्त था उसने बस को जबरदस्ती पानी के तेज बहाव में ले गया इसके बाद रेस्क्यू टीम ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन उसने एसडीआरएफ टीम से बिना सुरक्षा के पानी में छलांग लगा दी और उस लापरवाही से हादसा हो गया ।

    जिला कलेक्टर सौम्या झा ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि हमें आप सभी का सहयोग की जरूरत है । आप ओवरफ्लो पानी और तेज बहाव वाले इलाकों में ना जाए और सुरक्षित स्थानों पर रहे है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+