राजस्थान: आईएएस का भाई हरीश कुमार मीणा ऋषिकेश में राफ्टिंग के दौरान गंगा नदी में बहे
ऋषिकेश में राफ्टिंग करते हुए गंगा में बहने वाले 34 वषीर्य हरीश कुमार मीणा केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक थे। उनके आईएएस भाई सुरेंद्र कुमार मीणा पश्चिम बंगाल के लीपुरद्वार के डीएम हैं।

उत्तराखंड के ऋषिकेश में राफ्टिंग के दौरान राजस्थान के आईएएस का भाई गंगा नदी में बह गया। स्थानीय पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम उसकी तलाश में जुटी। हरीश के भाई सुरेंद्र कुमार मीणा पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार के डीएम हैं।
जानकारी के अनुसार गंगा नदी के पानी में लापता हुआ 34 वर्षीय हरीश कुमार मीणा राजस्थान के जयपुर जिले के बेनाड़ गांव का रहने वाला था। वह केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक था। अपने 14 सदस्यीय दल के साथ ऋषिकेश घूमने गए थे।
मीडिया से बातचीत में ऋषिकेश के मुनि की रेती पुलिस थाना प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि रतनलाल मीणा का बेटा हरीश कुमार मीणा ब्रह्मपुरी के पास गंगा में लापता हुआ है। वो अपने 14 सदस्यों के साथ ब्रह्मपुरी में राफ्ट पर सवार हो गंगा में उतरा था।
बताया जा रहा है कि हरीश तीसरी बार गंगा नदी में उतरे तो बाहर नहीं निकले। उनका लाइफ जैकेट और हेलमेट नदी में ऊपर आ गया। संभवतया जैकेट की क्लिप नहीं खुली होगी और लाइफ जैकेट के बीच से बाहर निकलकर पानी में बह गए।












Click it and Unblock the Notifications