हनुमान बेनीवाल बोले-'मंत्री हरीश चौधरी पर होगा हमला, जगह और समय मैं करूंगा तय, नागौर पुलिस की हिजड़ों की फौज'

नागौर। राजस्थान के नागौर सांसद और रालोपा सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल विवादित बोल की वजह से एक बार फिर सुर्खियों में हैं। नागौर में तेजवीर सेना के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा है कि राजस्थान सरकार के मंत्री हरिश चौधरी को जनता एक दिन दौड़ा-दौड़ा कर पीटेगी। यह तय है और ​किस जगह पीटेगी यह मैं तय करूंगा।

एक-दूसरे पर लगातार आरोप प्रत्यारोप करते रहे हैं

एक-दूसरे पर लगातार आरोप प्रत्यारोप करते रहे हैं

दरअसल, हनुमान बेनीवाल और मंत्री चौधरी के बीच का विवाद किसी से छिपा हुआ नहीं है। दोनों एक-दूसरे पर लगातार आरोप प्रत्यारोप करते रहे हैं, लेकिन इस बार बेनीवाल ने जो कहा वो सबको चौंका देने वाला बयान है।

 मंत्री को दौड़ा-दौड़ा कर पीटेंगे

मंत्री को दौड़ा-दौड़ा कर पीटेंगे

जब भरे मंच से बेनीवाल ने यह कह दिया कि मंत्री हरीश चौधरी के हाड़ कुळ रहे हैं। उसकी पिटाई तो जरूर होगी, लेकिन होगी कहां पर वो मैं तय करूंगा। यह किसी को पता नहीं। प्रदेश के कौनसे कोने में राजस्थान सरकार के मंत्री को दौड़ा-दौड़ा कर पीटेंगे।

मेरी गाड़ी पर पथराव करवाके मुझे छेड़कर अच्छा नहीं किया

मेरी गाड़ी पर पथराव करवाके मुझे छेड़कर अच्छा नहीं किया

बेनीवाल ने यह भी कहा कि आज तक मैंने जो भी बात कही है। उस बात से पलटा नहीं हूं। मैंने युवाओं को रोक रखा है कहीं कोई बड़ी घटना ना हो जाए, लेकिन मेरी गाड़ी पर पथराव करवाके मुझे छेड़कर अच्छा नहीं किया।

सियासत एक बार फिर से गर्माने वाली है

सियासत एक बार फिर से गर्माने वाली है

बेनीवाल यहीं पर नहीं रुके बल्कि उन्होंने नागौर पुलिस को हिजड़ों की फौज तक कह दिया। बेनीवाल के यह विवादित बोल क्या रंग लाएंगे यह तो बाद कि बात है लेकिन सूबे की सियासत एक बार फिर से गर्माने वाली है यह भी तय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+