Rajasthan News: लोकसभा चुनावों की हॉट सीट नागौर से हनुमान ने भरी हुंकार...क्या होगा ज्योति का ?
Lok Sabha Election: लोकसभा चुनावों में राजस्थान की हॉट सीट नागौर में भाजपा से ज्योति मिर्धा के नामांकन के बाद आज कांग्रेस से पहली बार गठबंधन के बाद आरएलपी से हनुमान बेनीवाल ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।
राजस्थान में एक बार फिर हनुमान और ज्योति की जोड़ी सियासी मैदान में आमने-सामने हो गई है। हालांकि इस बार नया यह है कि ज्योति मिर्धा कांग्रेस का हाथ छोड़ कर भाजपा के कमल का दामन थाम कर मैदान में है तो हनुमान बेनीवाल भी कांग्रेस से गठबंधन के साथ रण में उतरे है।

आरएलपी और इन्डिया गठबघन लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमे पूर्ण विश्वास है की आगामी लोक सभा चुनाव में I.N.D.I.A. गठबंधन को राजस्थान की जनता का पूरा आशीर्वाद मिलेगा।
आज नामांकन दाखिल करने के बाद हनुमान बेनीवाल के सुर बदले हुए नजर आए। जिस कांग्रेस पार्टी को अक्सर हनुमान बेनीवाल कोसते रहते थे आज उसी पार्टी की तारीफ में कसीदें पढ़ते नजर आए।
बेनीवाल ने तारीफ में कसीदें पढ़ते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश को बहुत कुछ दिया है, कांग्रेस पार्टी ही एक ऐसी पार्टी जिन्होंने आज तक किसानों की आवाज उठाई और उनके साथ एलएलपी जो किसानों की पार्टी है जब हम दोनों एक साथ चुनाव लड़ेंगे तो किसानों की हर बात के लिए लड़ाई लड़ेंगे।
भारतीय जनता पार्टी के राज्य में नौजवान सबसे ज्यादा बेरोजगार हुए हैं साथ ही जो इनके खिलाफ बोलता है उन्हें ईडी के नाम से धमकाया जाता है।
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने कहा देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा के लिए हमने एक कदम बढ़ाया और एक कदम कांग्रेस पार्टी ने बढ़ाया और उसी के परिणामस्वरूप आज नागौर लोक सभा की सीट इंडिया गठबंधन में आरएलपी को दी गई है।
बेनीवाल ने कहा कि वर्तमान में देश में जो हालात हैं, चाहे बेरोजगारी, महंगाई या जनहित के अन्य मुद्दों की बात करें, उसको मध्य नजर रखते हुए और संविधान प्रदत हकों की रक्षा के लिए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने आगामी लोक सभा चुनाव के रण में इंडिया गठबंधन में शामिल होने का निर्णय लिया है।
अमीर और गरीब के मध्य खाई बढ़ती जा रही है, ईडी ,सीबीआई ,इनकम टैक्स जैसी स्वतंत्र संस्थाओं पर दबाव बनाकर उनका दुरुपयोग करवाया जा रहा है और सत्ता के अहंकार में मदमस्त केंद्र की भाजपा सरकार को किसान, जवान और मजदूर के हितों की कोई परवाह नहीं रही है।
बेनीवाल ने कहा- मुझे पूर्ण विश्वास है की नागौर संसदीय क्षेत्र की जनता के साथ तमाम राजस्थान के मतदाताओं का पूरा आशीर्वाद लोक सभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को मिलेगा, लोकतंत्र में मत की ताकत सबसे बड़ी होती है जो जनता के पास है और इस ताकत का प्रयोग आगामी लोक सभा चुनाव में केंद्र की सत्ता में आसीन तानाशाहों के खिलाफ मत की चोट से करना है।












Click it and Unblock the Notifications