मंडप में पहुंचने से पहले दूल्हे को उठा ले गए बदमाश, सामने आई किसी और लड़की की यह कहानी
बाड़मेर। पिछले दिनों सीकर-उदयपुर में दुल्हनों के अपहरण की वजह से सुर्खियों में रहे राजस्थान में अब दूल्हे के अपहरण का मामला सामने आया है। दूल्हे के मंडप में कदम रखने से पहले उसे कुछ लोग उठा ले गए। यहीं नहीं बल्कि आरोपियों ने बारातियों से मारपीट की और दूल्हे के साथ ही उसके भाई का भी अपहरण करके ले गए हैं। फिलहाल दोनों का कोई पता नहीं चल पाया है।

पुलिस अधिकारी पहुंचे मौके पर
मामला राजस्थान के बाड़मेर जिले के सिणधरी थाना इलाके के गांव भाटा का है। सूचना मिलने पर गुड़ामालानी डिप्टी प्यारेलाल मीणा, बालोतरा डिप्टी छुगसिंह, थानाधिकारी जेठाराम, निरंजनप्रतापसिंह घटनास्थल पहुंचे और मामले की गंभीरता को देखते हुए अलग-अलग टीमों का गठन कर तलाश शुरू की। पुलिस के अनुसार नगर निवासी नरपतसिंह की बारात मंगलवार देररात भाटा पहुंची। जहां वाहनों में सवार आए युवकों ने दूल्हे नरपतसिंह व उसके भाई का अपहरण कर लिया।
वारदात में 2-3 बाराती चोटिल हो गए। उनका सिणधरी अस्पताल में उपचार करवाया गया। नगर गांव से नरपतसिंह की बारात लेकर एक वाहन में 7-8 बाराती रवाना हुए। भाटा पहुंचने से पहले ही बदमाशों ने हथियारों के बल पर बारात की गाड़ी रुकवा दी। बारातियों के साथ जमकर मारपीट कर दूल्हे नरपतसिंह व भाई का अपहरण कर गाड़ी में डाल दिया और फरार हो गए। घटना के बाद दूल्हे के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
यह हो सकती है अपहरण की वजह
दूल्हे के अपहरण की वजह सामने नहीं आई है, मगर पुलिस जांच में प्रारंभिक में पता चला है कि भाटा निवासी दूल्हे की सगाई पहले कहीं और कर रखी थी। अब दूसरी जगह सगाई कर शादी करने की तैयारी थी। इस बात को पता लगने पर सगाई वाले पक्ष लोगों ने वारदात को अंजाम दे दिया।
(दूल्हा-दुल्हन की तस्वीरें प्रतिकात्मक हैं)












Click it and Unblock the Notifications