Rajasthan News: शादी में एनवक्त पर दूल्हे व मां की हत्या, सगाई करवाने वाले बिचौलिया ने मरवाई गोली!
नीमकाथाना जिले के खंडेला के थाना इलाके के हमीरपुरा कला गांव में बीते मंगलवार शाम को बंद कमरे में मां-बेटे के शव मिलने के मामले में दोस्त ही मर्डर का मास्टरमाइंड निकला है।
राजस्थान के नीमकाथाना जिले के खंडेला पुलिस थाना इलाके के गांव हमीरपुरा कला में शादी से सप्ताहभर पहले एक दूल्हे व उसकी मां की हत्या कर दी गई। दूल्हे के सिर में गोली लगी मिली है, जबकि उसकी मां का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। सगाई करवाने वाले बिचौलिया पर दोनों की हत्या करवाने का शक है। हालांकि वास्तविकता पुलिस जांच में सामने आ सकेगी।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को हमीरपुरा गांव के एक बंद कमरे में लोकेश व उसकी मां का शव मिला। दोनों के शव दो दिन पुराने थे। सूचना पाकर पहुंची खंडेला पुलिस ने सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए। लोकेश के भाई की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि लोकेश की 8 सितंबर को शादी होने वाली थी। घर पर शादी की तैयारियां चल रही थीं। मां-बेटे के शव मिलने के बाद पुलिस ने लोकेश के दोस्त कमलेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। कमलेश ने वारदात में अपने एक अन्य दोस्त की मदद ली।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कमलेश ने लोकेश की शादी करवाने के लिए बिचौलिए की भूमिका निभा रहा था। उसने लोकेश से शादी करवाने के लिए कुछ रुपए भी लिए थे। जबकि कमलेश के पास शादी करवाने के लिए कोई लड़की नहीं थी। इसलिए उसने वारदात को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
आरोपी कमलेश ने अपने एक अन्य साथी शूटर को बुलाकर लोकेश के घर ले गया और वहां जाकर तीनों एक कमरे में बैठकर बात करने लगे। इसी दौरान उसने लोकेश के सिर में गोली मार दी। फायर की आवाज सुनकर लोकेश की मां सजना देवी दौड़कर आई तो आरोपियों ने उसकी गला घोंटकर हत्या करके शव फांसी के फंदे पर लटका दिया। फिर आरोपी दरवाजे बंद करके वहां से भाग गए।
लोकेश के रिश्तेदार ने उसे फोन लगाया। दो दिन तक सम्पर्क नहीं होने पर उनके घर आया। पड़ोसियों की मदद से घर के दरवाजे खोलकर देखा तो मां-बेटे के शव कमरे में पड़े थे। तुरंत इसकी सूचना खंडेला पुलिस को दी जिसके बाद खंडेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।












Click it and Unblock the Notifications