लॉकडाउन में लोगों को अब घर बैठे मिलेंगे रुपए, नहीं जाना पड़ेगा बैंक

नागौर। कोरोना वायरस की रोकथाम व बचाव को लेकर देशभर में किए गए लाॅकडाउन के दौरान आमजन को सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत मिलने वाली अनुदान राशि का भुगतान लेने के लिए अब बैंक के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक

भारतीय डाक विभाग ने अपने इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के जरिए आमजन को उनके घर तक अनुदान राशि का भुगतान पहुंचाने की व्यवस्था की है, जिसका लाभ नागौर जिले में भी मिलेगा। नागौर जिला कलक्टर दिनेश कुमार यादव ने बताया कि सरकार की ओर से (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से लाभार्थी व्यक्तियों को अनुग्रह/अनुदान/ पेंशन राशि इत्यादि का उनके बैंक खातों में सीधे ही जमा हो रहा है। ऐसी राशि निम्नांकित योजनाओं के तहत लाभार्थी व्यक्ति को डीबीटी के माध्यम से दी जा रही है।

 इन योजनाओं के लाभार्थी को फायदा

इन योजनाओं के लाभार्थी को फायदा

नागौर जिला कलक्टर दिनेश कुमार यादव के अनुसार सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री किसान समृद्धि योजना, मनरेगा, एलपीजी गैस अनुदान, कोविड-19 के तहत राज्य तथा केन्द्र सरकार से प्राप्त अनुदान लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे आनलाइन दिया जा रहा है। उक्त राशि प्राप्त करने के लिए लाभार्थी व्यक्ति संबंधित बैंकों में जाकर राशि आहरित कर रहे हैं। लाॅकडाउन की पालना में बैंकों सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे और भीड़ कम हो, इसके लिए डाक विभाग के इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के जरिए शाखा डाकपाल/पोस्टमैन लाभार्थियों को उनके घर तक अनुदान राशि का भुगतान पहुंचाएंगे।

 संबंधित अधिकारियों को निर्देश

संबंधित अधिकारियों को निर्देश

नागौर जिला कलक्टर ने सभी उपखण्ड अधिकारियों, तहसीलदार, विकास अधिकारी, आयुक्त नगर परिषद एवं अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका तथा लीड बैंक अधिकारी को निर्देशित किया कि वे सभी अधीनस्थ बैंक शाखाओं तथा अपने अधीनस्थ रूट लेवल के कार्मिकों के माध्यम से जन-सामान्य को सूचित कराएं ताकि योजनाओं के लाभार्थी व्यक्ति अनुदान/अनुग्रह राशि का आहरण करने हेतु बैंक में जाकर ज्यादा भीड़ करने की अपेक्षा यथासंभव अपने स्थानीय डाकपाल की सहायता से अपने घर पर ही भुगतान प्राप्त करें।

 544 शाखा डाकघर हैं नागौर में

544 शाखा डाकघर हैं नागौर में

डाक विभाग, नागौर के अधीक्षक महेशचंद मीणा ने बताया कि नागौर जिले में 544 शाखा डाकघर हैं। शाखा डाकपालों को यह निर्देशित कर दिया है कि ऊपर वर्णित योजनाओं के लाभार्थी व्यक्तियों को राशि का भुगतान उनके घर पर जाकर ही बायो-मेट्रिक मशीन से पहचान ल के माध्यम से नकद भुगतान कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+