Govind Singh Dotasra VIDEO: राजस्‍थान चुनाव में BJP ने गोविंद सिंह डोटासरा के लिए कौनसी खाई खोद दी?

Govind Singh Dotasra ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बताया है कि Rajasthan Assembly Election 2023 में भाजपा ने उनकी राह में खाई खोद दी है।

Govind Singh Dotasra Biography in Hindi: राजस्‍थान कांग्रेस में गोविंद सिंह डोटासरा सब कुछ तो नहीं, मगर बहुत कुछ हैं। पूरी प्रदेश कांग्रेस की कमान संभाले हुए हैं। इन्‍हीं के नेतृत्व में कांग्रेस राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 के मैदान में है। (वीडियो नीचे)

Rajasthan Assembly Election 2023 में बतौर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा भाजपा का विजयी रथ रोक लेंगे या खुद ही विधानसभा का रास्‍ता नहीं पकड़ पाएंगे? क्‍योंकि इनकी राह में भाजपा ने खाई खोद दी है। यह बात हम नहीं कह रहे बल्कि गोविंद सिंह डोटासरा के फेसबुक पेज पर शेयर वीडियो में कही जा रही है।

Govind Singh Dotasara one india hindi

डोटासरा के घर ED की कार्रवाई

वीडियो में कहा गया है कि राजस्‍थान कांग्रेस गोविंद सिंह डोटासरा के खिलाफ बीते दो साल से षड्यंत्र रचा गया है। रीट पेपर लीक केस में गुरुवार को बीजेपी का षड्यंत्र ईडी का मुखोटा पहनकर डोटासरा के घर रेड मारने पहुंचा।

ईडी की रेड के बाद गोविंद सिंह डोटासरा ने मीडिया से बातचीत में बताया भी था कि ईडी के अफसरों ने उनके घर जांच की है। कुछ भी संदिग्‍ध दस्‍तावेज नहीं मिला है। ईडी के अफसरों ने डोटासरा के बेटे से पेपर लीक केस में कलाम कोचिंग सीकर के बारे में पूछताछ की। ईडी अफसर इनके घर से डोटासरा व दोनों के मोबाइल व ईमेल आईडी लेकर गए हैं।

Govind Singh Dotasara koun hai

राजदार सांवरमल BJP में चले गए

ईडी की कार्रवाई के बीच गोविंद सिंह डोटासरा को भाजपा ने शनिवार को उस वक्‍त एक और झटका तब दिया इनके राजदार सांवरमल म‍हरिया को ही भाजपा में शामिल कर लिया। सांवरमल महरिया गोविंद सिंह डोटासरा के सबसे करीबी व कट्टर सर्मथक माने जाते थे। सूत्रों की माने तो अब डोटासरा खेमे को यह डर सता रहा कि कहीं महरिया भाजपा में जाने के बाद उनके राज ना खोल दे।

Govind Singh Dotasara vs Sanwarmal Mahariya

लक्ष्‍मणगढ़ सीट पर सामने महरिया फिर सामने

लक्ष्‍मणगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में एक बार फिर से गोविंद सिंह डोटासरा के सामने भाजपा ने सीकर के पूर्व सांसद सुभाष महरिया को उतारा है। दोनों ही जाट परिवार से हैं। सुभाष महरिया व गोविंद सिंह डोटासरा साल 2013 के चुनाव में भी लक्ष्‍मणगढ़ सीट पर आमने-सामने हो चुके हैं। गोविंद सिंह डोटासरा लक्ष्‍मणगढ़ में साल 2008 से लगातार विधायक हैं। यह सीट कांग्रेस का गढ़ है। यहां भाजपा सिफ एक बार 2003 में जीत पाई थी।

गोविंद सिंह डोटासरा की जीवनी

  • गोविंद सिंह डोटासरा का जन्‍म 1 अक्‍टूबर 1964 को सीकर जिले के लक्ष्‍मणगढ़ उपखंड में गांव गनेड़ी के पास कृपाराम की ढाणी में मोहन सिंह डोटासरा व रूपी देवी के घर हुआ।
  • सरकारी शिक्षक रहे मोहन सिंह डोटासरा के बेटे गोविंद सिंह डोटासरा ने बीकॉम, बीएड और LLB तक की शिक्षा पाई।
  • गोविंद सिंह डोटासरा की शादी सुनीता देवी के साथ हुई है, जो सरकारी टीचर हैं। इनके दो बेटे अभिलाष व अविनाश हैं।
  • साल 2020 में सचिन पायलट की जगह गोविंद सिंह डोटासरा को PCC चीफ बनाया गया था। 2016 में इनको सर्वश्रेष्‍ठ विधायक का अवार्ड भी मिल चुका है।
  • गोविंद सिंह डोटासरा ने लंबे समय तक सीकर की अदालत में वकालत की। साल 2005 में कांग्रेस में शामिल हुए और लक्ष्‍मणगढ़ पंचायत समिति के प्रधान बने।
  • साल 2008 से लक्ष्‍मणगढ़ सीट से कांग्रेस विधायक हैं। साल 2018 में भाजपा के दिनेश जोशी, 2013 में सुभाष महरिया व निर्दलीय दिनेश जोशी को हरा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+