इंस्टाग्राम पर रील बनाने वाली की दर्दनाक मौत! गायों के लिए चारा लेने गई लड़की का घर आया शव
Influencer Deepa Sahu dies: हाल ही में एक ऐसा मामला आया है, जिसमें इंस्टाग्राम पर रील बनाने वाली एक लड़की की दर्दनाक मौत हो गई। लड़की गायों के लिये चारा लेने गई थी मगर फिर घर जिंदा नहीं लौटी।
बताते चलें कि दीपा सोशल मीडिया पर अकसर रील्स बनाकर पोस्ट किया करती थीं। वे लोगों को हंसाती रहती थीं। बीते दिन वे सुबह 6 बजे के आसपास अपने घर से गायों को चारा खिलाने के लिए निकली थीं। मगर वहां कोबरा सांप ने उन्हें डस लिया। जब दीपा चिल्लाई तो वहां लोग पहुंचे।

दीपा को आनन फानन में निजी वाहन से कोटा लेकर गए। मगर इससे पहले दीपा वहां पहुंच पाती, पूरे शरीर में जहर फैल चुका था। इससे दीपा का तुरंत मौत हो गई। अब दीपा के शव को लेकर आया जा रहा है।
बताते चलें कि एक हफ्ते के भीतर ये इन्फ्लुंएसर की मौत की दूसरी घटना है। इससे पहले आनवी नाम की एक लड़की की खाई में गिरने से मौत हो गई थी। आनवी इंस्टाग्राम के लिए रील बनाने पहुंची थी। तभी गहरी खाई में गिर गई और वहां उसकी मौत हो गई।
आनवी की मौत को लोगों के लिए सबक भी बताया जा रहा था कि किस तरह सोशल मीडिया का खुमार आपकी जिंदगी भी ले सकता है। आनवी जब गहरी खाई में गिरीं तो वे इंस्टाग्राम के लिए रील शूट कर रही थीं। तभी उनका पैर फिसला और वे गहरी खाई में गिर पड़ीं। जिसके बाद कड़ी मशक्कत कर उन्हें बाहर निकाला गया मगर फिर बाद में उनकी मौत हो गई।
दीपा की बात करें तो उन्हें जहरीले कोबरा ने काटा। बता दें कि कोबरा का जहर दुनियाभर के 10 सबसे विषैले सांपों में शामिल है। अगर कोबरा डस लेता है तो इसके असर से सांस और हार्टबीट दोनों ही रुक जाती है। अगर समय पर ट्रीटमेंट नहीं मिला तो मौत भी हो जाती है।












Click it and Unblock the Notifications