FB पर हुआ प्यार : शादी करने UP से राजस्थान आई GF, प्रेमी की प्रतिमाह सैलरी ₹ 1400 सुनकर किया ब्रेकअप
धौलपुर, 17 जून। सोशल मीडिया के जमाने में कब कौन कहां और किसको दिल दे बैठे कुछ कहा नहीं जा सकता। कुछ ऐसा ही राजस्थान के लड़के और उत्तर प्रदेश की लड़की के साथ हुआ।

शादी से पहले ब्रेकअप
पढ़-लिखकर कुछ बनने की उम्र में दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए। फेसबुक से शुरू हुआ यह प्यार भी असल में फेस देखते ही हवा हो गया। शादी करने का ख्वाब सजाने वाले इस नाबालिग प्रेमी जोड़े की पहली ही मुलाकात में ब्रेकअप भी हो गया।

फेसबुकिया प्यार फेस देखते ही हवा हुआ
दरअसल, हुआ यूं कि यूपी के आगरा की लड़की और राजस्थान के धौलपुर के लड़के की फेसबुक पर जान पहचान हुई थी। दोनों की दोस्ती धीरे धीरे प्यार में बदल गई। फिर दोनों ने तय किया कि वे शादी करके साथ रहेंगे।

लड़की ने शादी से किया इनकार
शादी का वादा कर लड़की आगरा से धौलपुर आ गई। यहां आकर उसने प्रेमी से उसकी प्रतिमाह की सैलरी पूछी तो पता चला कि लड़का हर माह 1400 रुपए कमाता है। इस पर लड़की ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया।

धौलपुर रेलवे स्टेशन पर मिले दोनों
दोनों को धौलपुर के रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध अवस्था में घूमते किसी ने चाइल्ड हेल्प लाइन में इत्तला कर दी। फिर उन्हें धौलपुर बाल कल्याण समिति सदस्य गिरीश गुर्जर और बृजेश मुखरिया के समक्ष पेश किया गया जहां से लड़के को अम्बेडकर छात्रावास में बनाए गए कोविड सेंटर और लड़की को चाइल्ड हेल्प लाइन में रखा गया।

समिति सदस्यों ने की काउंसलिंग
बाल कल्याण समिति सदस्यों ने उनकी काउंसलिंग भी की। काउंसलिंग के दौरान लड़की ने बताया कि उसका पिता शराब पीकर उसकी पिटाई करता है। इसलिए वह आगरा से भागकर धौलपुर आ गई ताकि प्रेमी से शादी करके उसके साथ रह सके।












Click it and Unblock the Notifications