Rajasthan News: कांग्रेसी नेताओं के भाजपा में शामिल होने पर गहलोत की पीड़ा आई सामने,सुनिए क्या बोल गए गहलोत
Rajasthan Letest News: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज एक बार फिर मोदी सरकार पर ईडी, इनकम टैक्स को लेकर हमला बोला कहा कि इससे लोगों में भय का माहौल है।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज जोधपुर से जयपुर के लिए हुए रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर पत्रकारों से खुलकर बातचीत की।

लोकसभा का चुनाव सामने है तैयारियां चल रही है देश में हालात में खतरनाक हो गए है। बिना संविधान के देश नहीं चल सकता है। तनाव का माहौल हो भय का हो,डेमोक्रेसी में इस तरह का माहौल नहीं होना चाहिए।
डेमोक्रेसी का मतलब ही यही है कि सब खुलकर बाते करे, संविधान कानून के अनुसार चले, लेकिन जो ईडी,इनकम टैक्स,सीबीआई का डर दिखा कर भय का माहौल पैदा किया जा रहा है।
सरकारें बदल रहे हो, नेताओं को तोड़ रहे हो, वरिष्ठ नेताओं को ले जा रहे हो हमारी पार्टी से, यह एक दूसरी तरीके की राजनीति कर रहे है। यह एक खतरनाक खेल है जो पैसो के दम पर कुछ भी कर सकते है।
इनके पास करोडों,अरबों,खरबों रूपयों का मामला है, लेकिन विपक्षी पार्टी कांग्रेस हमारे पास कुछ नहीं है,डरावना माहौल पैदा कर दिया। कोई चंदा देने से भी डर रहा है, पता नहीं पांच लाख भी दे दिए मालूम चल जाए कि कब ईडी आ जाए। ऐसा माहौल बना दिया कि चंदा कैसे देंगे लोग।
तीन महीने हो गए राजस्थान में भाजपा की सरकार बने, लेकिन आज भी हमें और हमारी योजनाओं को जनता याद कर रही है। अगर लोकसभा चुनावों में हम पूरी तैयारियों से मैदान में उतरे, प्रत्याशियों का चयन सही हुआ तो मुझे लगता है कि इस बार हम कुछ अच्छा कर जाएंगे।
अशोक गहलोत ने कहा कि देश का माहौल ठीक नहीं चल रहा है इन दिनो देश के लोग डरे हुए हैं जिस तरीके से केंद्र की सरकार लोगों के घर ED इनकम टैक्स को भेज रही है।
उसे लोगों में भय का माहौल पैदा हो गया है उन्होंने कहा कि कहीं हमारे लोगों को भी अपने पाले में डालकर रहे हॆ साथ ही इस तरह का माहौल अगर बन रहा तो देश के लिए ठीक नहीं है।
उन्होंने कहा कि जिस तरीके से भारत की राजनीति चल रही है वह देश हित में नहीं है साथ ही उन्होंने कहा कि कई खातों को भी सीज कर दिया गया है।
यहां तक की लोग डोनेशन देने से भी अब कतरा रहे हैं की कही डोनेशन करने के बाद उनके घर ED इनकम टैक्स नहीं पहुंच जाए पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा की मीडिया को भी अब समझना होगा जिस तरीके से मीडिया के लोग पहले निष्पक्षता रखते थे उसी तरीके से निष्पक्षता के साथ फिर से मैदान में उतरना पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications