गहलोत सरकार लेकर आई "चिंरजीवी परिवार" योजना , सीएम ने किया Tweet
जयपुर, 29 जुलाई। राजस्थान सरकार लगातार राज्यवासियों के हित के लिए काम कर रही है। इसी के तहत वो "चिंरजीवी परिवार" योजना लेकर आई है, जिसके तहत सरकारी एवं योजना से जुड़े निजी अस्पतालों में भर्ती होने पर लाभार्थी को ₹500000 तक के फ्री इलाज की सुविधा दी जाएगी। इस बारे में सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट भी किया है।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि 'मेरा विनम्र निवेदन है कि हम अधिक से अधिक लोगों को चिंरजीवी योजना की जानकारी देकर उन्हें एवं उनके परिजनों को "चिंरजीवी परिवार" बनाने का प्रयास करें जिससे कभी आवश्यकता पड़ने पर उन्हें शारीरिक के साथ आर्थिक परेशानी ना हो।' आपको बता दें कि इस योजना के जरिए प्रति परिवार को दस लाख बीमा योजना के साथ अंग प्रत्यारोपण, बोन मैरे ट्रांसप्लांट जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी।
सीएम ने अपने ट्वीट में लिखा है कि 'मैं प्रदेशवासियों से पुनः अपील करना चाहता हूं कि चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में लाभार्थी परिवार को 10 लाख रूपए के स्वास्थ्य बीमा के साथ 5 लाख रूपए का दुर्घटना बीमा भी दिया जाता है। '
चिंरजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना
'यानी किसी प्राकृतिक आपदा या मानवजनित दुर्घटना में बीमित परिवार के किसी सदस्य की दुर्भाग्यवश मृत्यु होने पर परिवार को 5 /लाख रूपए प्रति परिवार का आर्थिक संबल मिलेगा। मैं सभी से पुनः अपील करता हूं कि 31 जुलाई से पहले चिंरजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में पंजीकरण करवा लें जिससे 1 अगस्त से उनका परिवार योजनान्तर्गत बीमित हो जाए। '












Click it and Unblock the Notifications