लव मैरिज के 7 दिन बाद शादी टूटी तो युवक ने खुद कर डाला अपना अंतिम संस्कार, जानिए इसकी आखिरी इच्छा
Gaurav Gehlot Nawalgarh Jhunjhunu: पहले प्यार, फिर जुदाई और आखिर में अवसाद ने ऐसा जकड़ा कि हर किसी से नफरत होने लगी। जीने की उम्मीद तक छोड़ दी और खुद अपने ही हाथों अपना अंतिम संस्कार कर डाला। सबको अलविदा कह गया।
हर किसी को झकझोर देनी वाली यह कहानी गौरव गहलोत की है, जिसका राजस्थान के झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ के मुक्तिधाम में में जला हुआ शव पड़ा मिला है। लोगों में यह भी चर्चा रही कि श्मशान में सुसाइड का राजस्थान में संभवतया यह पहला मामला है।

सोमवार रात को श्मशान में पेट्रोल छिड़ककर खुद का ही दाह संस्कार करने वाला 23 वर्षीय गौरव गहलोत नवलगढ़ के मोचियान मोहल्ला निवासी महेंद्र गहलोत का बेटा था। हालांकि पुलिस ने अधजले शव का भी पोस्टमार्टम करवाकर और फिर परिजनों को शव सौंपा। परिजनों ने मंगलवार शाम को अंतिम संस्कार किया।
श्मशान से शव बरामद करने के बाद पुलिस ने घर पर उसके कमरे की तलाशी ली, जिसमें एक सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में लिखा था कि 'मेरी लाश का कोई हाथ नहीं लगाए। इसलिए जलकर मरूंगा। मैं अपनी मर्जी से खुदकुशी कर रहा हूं। इसके लिए कोई अन्य व्यक्ति जिम्मेदार नहीं है।'
नवलगढ़ DSP कृष्णराज जांगिड़ के अनुसार अधजली लाश की शिनाख्त करना मुश्किल हो रहा था। ऐसे में पुलिस श्मशान के आस-पास के करीब 100 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले। एक सीसीटीवी कैमरे में रात साढ़े दस बजे एक युवक हाथ में ड्रम लेकर जाता दिखाई दिया। बाद में पता चला कि वह उसी ड्रम में पेट्रोल भरकर श्मशान में ले गया था। इस आधार पर उसकी शिनाख्त करने की कोशिश की। फिर उसके हाथ अंगूठी देकर भी परिजनों उसकी शिनाख्त कर दी।
पुलिस के अनुसार गौरव गहलोत के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, मगर पुलिस की शुरुआती जांच में यह माना जा रहा है कि गौरव ने अवसाद के चलते जान दे दी। अवसाद की थी कि उसकी लव मैरिज और शादी टूटना। दरअसल, गौरव ने साल 2021 में एक लड़की से प्रेम विवाह किया था। प्रेम विवाह के सप्ताहभर में बात तलाक तक पहुंच गई थी। इस वजह से वह अवसाद में रहने लगा था।
गौरव की मां मैना ने बताया कि बेटे ने सिम निकालकर अपना मोबाइल उसे दे दिया था। बोला कि अब यह मोबाइल उसके कोई काम का नहीं है। मां उसकी बातों का मतलब समझ ही नहीं पाई। मंगलवार सुबह बेटा घर पर नहीं मिला तो मां को चिंता होने लगी और उसने कई लोगों से बेटे के बारे में पूछताछ भी की। बाद में उसकी मौत की खबर आ गई।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications